खेत में काम कर रही महिलाओं पर सियार का हमला, गांव में दहशत

Jackal attack on women during work in farm
खेत में काम कर रही महिलाओं पर सियार का हमला, गांव में दहशत
खेत में काम कर रही महिलाओं पर सियार का हमला, गांव में दहशत

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। पूर्व वनमंडल के अंतर्गत आने वाले पश्चिम हर्रई के ग्राम हड़ाई में गुरुवार शाम खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर सियार ने हमला कर दिया। इस हमले में घायल महिलाओं को हर्रई अस्पताल लाकर इलाज कराया गया है। हर्रई रेंजर राजेन्द्र सोलंकी ने बताया कि हर्रई के जंगल से लगे ग्राम हड़ाई निवासी सुनीता पति राजकुमार(३०) और सीतोबाई पति बंजारीलाल(३२) गुरुवार शाम अपने खेत में काम कर रही थी। इस दौरान जंगल से निकले सियार ने दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया। इस हमले में घायल महिलाओं के पैर पर गंभीर चोटें आई है। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर घटना स्थल पहुंची वन विभाग की टीम ने घायलों को हर्रई अस्पताल लाकर इलाज कराया। 

दोनों महिलाओं ने दिखाया दम

बताया जा रहा है कि सियार का हमला होते ही महिलाओं ने हिम्मत दिखाई और सियार से संघर्ष किया। जिससे डर कर सियार वापस जंगल की ओर भाग गया। वहीं आस-पास काम कर रहे अन्य किसानों ने महिलाओं की मदद कर उन्हें गांव तक लाया।

विभाग ने जारी किया अलर्ट

सियार के हमले के बाद मौके पर पहुंची टीम ने गांव में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को अलर्ट रहने अपील की है। रात में खेतों में फसल की रखवाली करने वाले किसानों को आग जलाकर रखने कहा गया है। इसके अलावा सियार की लोकेशन तलाशने भी टीम को निर्देशित किया गया है।

Created On :   15 Sept 2017 9:47 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story