दर्दनाक हादसा : शादी के बाद घर लौट रहे दो परिवारों पर टूटा कहर, 12 की मौत

Jalgaon : 12 members died of Two families in road accident
दर्दनाक हादसा : शादी के बाद घर लौट रहे दो परिवारों पर टूटा कहर, 12 की मौत
दर्दनाक हादसा : शादी के बाद घर लौट रहे दो परिवारों पर टूटा कहर, 12 की मौत

डिजिटल डेस्क, जलगांव। रविवार रात दो परिवारों पर कहर बनकर टूटी। चौधरी परिवार बेटी की शादी का रिसेप्शन खत्म कर घर लौट रहा था कि तभी जिले की यावल तहसील के हिंगोना गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मारी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि 12 लोगों ने दम तोड़ दिया। कार में कुल 17 लोग सवार थे। पांच लोगों की हालत गंभीर है। जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मृतकों में एक ही परिवार के 8 लोग शामिल हैं। हादसे के बाद डंपर का चालक फरार हो गया। 

रेसक्यू टीम भी कार में फंसी लाशों को देखकर सिहर उठी। सड़क पर काफी खून दिख रहा था। हफ्तेभर में महाराष्ट्र में यह दूसरा बड़ा हादसा है। पिछले मंगलवार को नाशिक में टक्कर के बाद सवारियों से भरी एक बस और ऑटो कुएं में जा गिरे थे। जिसमें करीब 26 लोगों की मौत हो गई थी। जिला सड़क दुर्घटनाओं के मामले में राज्य में पांचवें नंबर पर है। 2019 में 835 सड़क दुर्घटनाएं हुईं थी।जिनमें 454 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी।

जानकारी के मुताबिक, चिंचोल गांव निवासी बालू नारायण चौधरी की बेटी का विवाह संपन्न हुआ था। चौधरी और महाजन परिवार रिसेप्शन में शामिल होने गए थे। रिसेप्शन के बाद दोनों परिवार के लोग कारों में सवार होकर चिंचोल लौट रहे थे। इस बीच, अंकलेश्वर-बुरहानपुर महामार्ग पर यावल तहसील के हिंगोना गांव के पास एक कार डंपर की चपेट में आ गई। मृतकों में 9 महिलाएं शामिल हैं।

तीन गांवों में शोक का वातावरण

हादसे के दौरान छह लोगों ने जगह पर ही दम तोड़ दिया था। छह लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। कार चालक धनराज तायड़े और शिवम प्रभाकर चौधरी सहित 12 लोगों की मौत हो गई। दोपहर एक बजे तक चार लोगों का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा उन्हें रिश्तेदारों को सौंप दिया।

Created On :   3 Feb 2020 3:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story