कुरई घाटी नागपुर मार्ग पर लगा जाम 30 किमी. लंबा जाम - डायवर्सन पर फंस रहे वाहन

कुरई घाटी नागपुर मार्ग पर लगा जाम 30 किमी. लंबा जाम - डायवर्सन पर फंस रहे वाहन
कुरई घाटी नागपुर मार्ग पर लगा जाम 30 किमी. लंबा जाम - डायवर्सन पर फंस रहे वाहन

डिजिटल डेस्क  सिवनी । शुक्रवार की शाम से ही जिले के कई इलाकों में जोरदार बारिश का दौर चल रहा है , जिसका असर शनिवार को देखने को मिल गया। रात तीन बजे से यहां पर लंबा जाम लगा है जिसके कारण लोगों को खासा परेशान होना पड़ रहा है। कुरई घाटी में इन दिनों फोरलेन के निर्माण का काम जारी है। फोरलेन बनाने वाली कंपनी ने कई जगहों पर मार्ग को डायवर्ट किया हुआ है लेकिन इन विचलन मार्ग को बनाने के लिए खास मशक्कत नहीं की गई। जैसे तैसे मिट्टी डालकर मार्ग को किसी तरह चलने योग्य बना दिया था। बाकी मौसम में तो वाहन किसी तरह निकल जाते थे लेकिन बारिश का दौर शुरु होने के साथ ही यहां पर जाम लगने का सिलसिला शुरु हो गया। आए दिन इस मार्ग पर जाम लग जाता है। शुक्रवार-शनिवार की रात को डायवर्सन मार्गों पर लगे जाम के कारण कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। 
डायवर्सन मार्ग पर भरा पानी 
कुरई घाटी में कंपनी द्वारा बनाए गए विचलन मार्ग में बारिश के कारण पानी भरता चला गया। पानी निकलने का कोई इंतजाम न किए जाने और मार्ग को मिट्टी से जैसे तैसे बना देने के कारण मार्ग में पानी और कीचड़ जमा होता गया। जिससे वाहन फंसते चले गए। एनएच 7 काफी व्यस्ततम मार्ग है और यहां पर चौबीसों घंटे वाहनों की आवाजाही जारी रहती है। लगातार वाहनों के एक के पीछे एक खड़े होते जाने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Created On :   28 Sep 2019 2:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story