जानकर भाजपा के कमल पर नहीं लड़गे विधानसभा चुनाव, विखे पाटील सहित तीन विधायकों का इस्तीफा

Jankar will not fight assembly elections on the lotus of BJP
जानकर भाजपा के कमल पर नहीं लड़गे विधानसभा चुनाव, विखे पाटील सहित तीन विधायकों का इस्तीफा
जानकर भाजपा के कमल पर नहीं लड़गे विधानसभा चुनाव, विखे पाटील सहित तीन विधायकों का इस्तीफा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रीय समाज पक्ष महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह पर लड़ेगा। प्रदेश के पशुपालन मंत्री व राष्ट्रीय समाज पक्ष के मुखिया महादेव जानकर ने यह स्पष्ट किया है। मंगलवार को मंत्रालय में कहा कि हम एनडीए के घटक दल हैं, लेकिन राष्ट्रीय समाज पक्ष अपने चिन्ह पर ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी। जानकर ने कहा कि भाजपा के बाकी के सहयोगी दलों के बारे में मैं नहीं कह सकता हूं कि वे किस चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे लेकिन हमारी भूमिका स्पष्ट है। जानकर ने कहा कि भाजपा और शिवसेना मिलकर हमारी पार्टी को जितनी सीटें देंगी उस पर चुनाव लड़ेंगे। जानकर ने कहा कि सीटों के बंटवारे के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ पार्टी की बैठक होगी। उसी समय तय होगा कि हम कितने सीटों पर लड़ेंगे। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता व राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील ने बताया था कि भाजपा और शिवसेना 135-135 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि भाजपा के सहयोगी दलों के लिए 18 सीटें छोड़ दी जाएंगी। राज्य विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं। दूसरी ओर रयत क्रांति संगठन के प्रमुख व प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री सदाभाऊ खोत ने कहा कि हमारा संगठन राजनीतिक दल नहीं है। यह संगठन किसान, खेतहिर मजदूर और सामान्य लोगों की समस्याओं को लेकर लड़ने वाला संगठन है। इसलिए हमने 6 जून को राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। बैठक में हम तय करेंगे कि हमें संगठन के चुनाव चिन्ह पर लड़ना है या फिर भाजपा के चुनाव चिन्ह पर विधानसभा में उतरना है। 

Created On :   4 Jun 2019 4:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story