जेईई : सामान्य प्रवर्ग में बढ़ा ‘कट ऑफ’, अन्य में घटा, दिव्यांगों को शून्य पर्सेंटाइल पर मिलेगा प्रवेश 

JEE: Cut off increased in general category, reduced in others
जेईई : सामान्य प्रवर्ग में बढ़ा ‘कट ऑफ’, अन्य में घटा, दिव्यांगों को शून्य पर्सेंटाइल पर मिलेगा प्रवेश 
जेईई : सामान्य प्रवर्ग में बढ़ा ‘कट ऑफ’, अन्य में घटा, दिव्यांगों को शून्य पर्सेंटाइल पर मिलेगा प्रवेश 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा ली गई ‘जेईई मेन्स’ का ‘कटऑफ’ पिछले वर्ष की तुलना में काफी नीचे आया है। यह कट ऑफ सिर्फ प्रवर्ग में है। सामान्य गट के कटऑफ में बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष खुले गट में 90.3765335 पर्सेंटाइल लेने वाले विद्यार्थी जेईई एडवांस के लिए पात्र ठहरेंगे। दूसरी ओर दिव्यांगों के गट में शून्य पर्सेंटाइल पर भी विद्यार्थी पात्र होंगे। जेईई मेन्स के लिए देशभर से 10 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। इसमें से दो लाख 40 हजार से अधिक विद्यार्थी जेईई एडवांस के लिए पात्र होंगे। इस साल फिजिक्स केमेस्ट्री और मैथ्स विषय के लिए 300 अंकों का पेपर था। इसमें से पर्सेंटाइल पर ‘जेईई एडवांस’ के लिए पात्र होंगे। पिछले साल सामान्य गट में ‘कटअॉफ’ 89.7548849 पर्सेंटाइल था। आर्थिक पिछड़ा वर्ग (इडब्ल्यूएस) 78.2174669, ओबीसी विद्यार्थियों का 74.3166557, अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों का 54.0128155 और अनुसूचित जनजाति के लिए 44.3345172 पर्सेंटाइल पर कटऑफ था। पिछले वर्ष की तुलना में यह कटऑफ काफी कम है। इस बार कोरोना के कारण अनेक विद्यार्थी मानसिक रूप से पेपर के लिए तैयार नहीं थे। परीक्षा को लेकर अनिश्चितता थी, जिस कारण पर्सेंटाइल में कमी आने का दावा किया जा रहा है। जेईई कोचिंग क्लास से जुड़े मयंक चंदेल बताते हैं कि जाति के प्रवर्ग में कटऑफ कम हुआ है, यह नहीं कहा जा सकता है। अभियांत्रिकी प्रवेश के लिए अनेक राज्यस्तरीय परीक्षा होने से विद्यार्थी एक परीक्षा पर फोकस करने में असफल होने से शायद कटऑफ कम होने की वजह हो सकती है। निशा कोठारी ने भी इसका समर्थन करते हुए कहा कि विद्यार्थी संख्या बढ़ने से कट ऑफ कम हुआ है। 

2020

सामान्य - 90.3765335 पर्सेंटाइल
आर्थिक पिछड़ा प्रवर्ग (ईडब्ल्यूएस) -70.2435518  पर्सेंटाइल
ओबीसी -72.8887959 पर्सेंटाइल
अनुसूचित जाति -50.1760245 पर्सेंटाइल
अनुसूचित जनजाति -39.0696101 पर्सेंटाइल 
दिव्यांग विद्यार्थी -0.0618523 पर्सेंटाइल 

2019

सामान्य गट -89.7548849 पर्सेंटाइल 
आर्थिक पिछड़ा प्रवर्ग (ईडब्ल्यूएस) -78.2174669 पर्सेंटाइल 
ओबीसी -74.3166557 पर्सेंटाइल 
अनुसूचित जाति -54.0128155 पर्सेंटाइल 
अनुसूचित जनजाति -44.3345172 पर्सेंटाइल 
दिव्यांग विद्यार्थी -0.113773 पर्सेंटाइल

मुख्य संवाददाता नागपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 1 से 6 सितंबर के बीच ली गई जेईई मेन्स परीक्षा के नतीजे शुक्रवार देर रात घोषित किए गए। इस परीक्षा में आयकैड की इंद्रायणी सदानंद तायड़े ने 99.9775971 पर्सेंटाइल सहित राज्य में लड़कियों में पहला नंबर हासिल किया है। वह सामान्य गुणवत्ता सूची में 323 स्थान पर हैं। इसके अलावा आर्यन कृष्णा हिंगवे ने 99.9716892 पर्सेंटाइल सहित विदर्भ से प्रथम क्रमांक पर कब्जा किया। उनकी रैंकिंग 388वीं है। जेईई मेन्स उत्तीर्ण करने पर लगभग 2 लाख 40 हजार से अधिक विद्यार्थी जेईई के लिए पात्र ठहराए जाएंगे। जेईई एडवांस उत्तीर्ण करने पर इन विद्यार्थियों को आईआईटी में प्रवेश मिलेगा। 

न्यायालय ने याचिका खारिज कर दी थी  : जेईई मेन्स के लिए देश भर से 8.67 लाख विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। नागपुर से 25 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। सुबह 9 से 12 और दोपहर 3 से 6 बजे तक ऑनलाइन परीक्षा हुई थी। परीक्षा के पहले दिन नागपुर के आस-पास भंडारा, गोंदिया, गड़चिरोली में बाढ़ आने के कारण परीक्षा रद्द करने की मांग सहित उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी, लेकिन न्यायालय ने यह याचिका खारिज कर दी थी। जो इस परीक्षा शामिल नहीं हुआ, उनके लिए अलग परीक्षा लेने के आदेश दिए थे। इस बीच शुक्रवार को देर रात नतीजे घोषित किए गए।

 

Created On :   13 Sep 2020 10:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story