JOBS : महाराष्ट्र में स्वास्थ्य सहित कई विभागों में 15 हजार 511 पदों पर होगी भर्ती

JOBS:15 thousand 511 posts will be recruited many departments including health
JOBS : महाराष्ट्र में स्वास्थ्य सहित कई विभागों में 15 हजार 511 पदों पर होगी भर्ती
JOBS : महाराष्ट्र में स्वास्थ्य सहित कई विभागों में 15 हजार 511 पदों पर होगी भर्ती

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग समेत कई विभागों में पद भर्ती की पाबंदी में छूट दी गई है। इससे इन विभागों में समूह ए से सी तक के 15 हजार 511 पद भरे जाएंगे। महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) के माध्यम पद भर्ती के लिए कार्यवाही जल्द शुरू की जाएगी। बुधवार को राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के राज्य मंत्री दत्तात्रय भरणे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य के वित्त विभाग ने साल 2018 से समूह ए के 4 हजार 417 पद, समूह बी के 8 हजार 31 पद और समूह डी के 3 हजार 63 पदों को मिलाकर 15 हजार 511 पद भरने के लिए मंजूरी दी है। इसके आधार पर इन पदों के आरक्षण की जांच करके पद भर्ती की कार्यवाही शुरू की जाएगी।

भरणे ने कहा कि एमपीएससी के माध्यम से पद भर्ती के लिए उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इस बैठक में पद भर्ती के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के लिए एमपीएससी में बोर्ड सदस्यों के 4 रिक्त पदों को जुलाई आखिर तक भरने के निर्देश दिए गए हैं। एमपीएससी बोर्ड में केरल के तर्ज पर अतिरिक्त सदस्यों को नियुक्ति करने के आदेश भी दिए गए हैं। 

 

Created On :   14 July 2021 2:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story