चुनावी तैयारी: दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर कल मुंबई पहुंचेंगे जे पी नड्डा

Jp nadda visit mumbai two days tour for election preparation
चुनावी तैयारी: दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर कल मुंबई पहुंचेंगे जे पी नड्डा
चुनावी तैयारी: दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर कल मुंबई पहुंचेंगे जे पी नड्डा

डिजिटल डेस्क,मुंबई। महाराष्ट्र सहित तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा ने शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की है। इस बैठक में तीनों राज्यों में चुनाव प्रचार और चुनाव प्रबंधन को लेकर चर्चा हुई है।  

हर विस क्षेत्र में नियुक्त होंगे पर्यवेक्षक  

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। इसके मद्देनजर जे पी नड्डा ने आज यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। नड्डा ने तीनों राज्यों में पार्टी नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी देने और प्रचार की रणनीति को लेकर बातचीत की। बैठक में चुनाव वाले राज्यों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और अन्य केन्द्रीय मंत्रियों के दौरे पर विस्तार से चर्चा हुई है। जानकारी के मुताबिक इन नेताओं के दौरे की विस्तृत सूचि दो-तीन दिनों में तैयार हो जाएगी। सूत्र बताते हैं कि आज की बैठक में हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पर्यवेक्षक नियुक्त करने का भी फैसला हुआ है। 

ठाणे में धारा-370 पर जनसभा को संबोधित करेंगे नड्डा

भाजपा के मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने यहां बताया कि श्री नड्डा शनिवार की शाम को मुंबई पहुंचेंगे। शनिवार को वे दादर स्थित वसंत स्मृति में पार्टी कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारियों के साथ परिचर्चा करेंगे। अगले दिन यानी रविवार को सुबह कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धि विनायक गणपति मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और स्वामी नारायण मंदिर में मंदिर प्रमुख स्वामी नारायण प्रसन्न मुनि जी से भेंट करेंगे। इसके बाद लगभग 12 बजे ठाणे और कोंकण क्षेत्र के कार्यकर्त्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बलूनी ने बताया कि शाम पांच बजे ठाणे स्थित गडकरी रंगायतन में जे पी नड्डा धारा 370 पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी कर ली गई है।

Created On :   13 Sep 2019 2:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story