मुंबई में आग की घटनाओं की न्यायिक जांच हो- निरूपम

Judicial inquiry needs in the incidents of fire cases in Mumbai - Nirupam
मुंबई में आग की घटनाओं की न्यायिक जांच हो- निरूपम
मुंबई में आग की घटनाओं की न्यायिक जांच हो- निरूपम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम ने महानगर में हुई आग की घटनाओं की न्यायिक जांच कराने की मांग राज्य सरकार से की है। निरूपम ने कहा कि बाम्बे हाईकोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश से जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुंबई में बीते 12 दिनों में आग की घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो चुकी है। इसलिए मुंबई मनपा के आयुक्त अजोय मेहता के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। निरूपम ने कहा कि चेंबूर में 15 मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने के बाद पता चला कि वहां पर आग बुझाने का कोई उपकरण नहीं था। इमारत के बिल्डर ने आग के संबंध में कोई एनओसी नहीं  ली थी और फरार हो गया। निरूपम ने कहा कि मुंबई का अग्निश्मन विभाग मनपा आयुक्त मेहता के अंतर्गत है। मुंबई में आग की घटनाओं से हर दिन लोग जान गंवा रहे हैं। यह मेहता की नाकामी को दर्शाता है। 

शनिवार को साधना हाउस की इमारत में लगी आग

मुंबई में आग लगने घटनाओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को महानगर के वरली इलाके में स्थित साधना हाउस इमारत में आग लग गई। शाम के समय लगी इस आग पर अग्निशमन दल के अधिकारियों ने काबू पा लिया है। आगजनी की इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। चार मंजली साधना हाउस की इमारत में कई व्यावसायिक संस्थानों के कार्यालय है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है लेकिन आग के चलते इलाके में हर तरफ धूआ फैला हुआ है। महिंद्रा टावर के पीछे स्थित साधना हाउस की इमारत में लगी आग के चलते इमारत के आने-जाने का रास्ता काफी सकरा है। 
 

 

Created On :   30 Dec 2018 9:20 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story