- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Kamboj, there is lot of corruption in BMC were Shiv Sena ruled
दैनिक भास्कर हिंदी: पब हादसे को लेकर बीजेपी ने शिवसेना पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोहित कंबोज ने मुंबई शहर और उपनगर में चलने वाले सभी छोटे बड़े होटल्स, पब्स, डिस्को और रेस्टोरेंट्स में सुरक्षा एवं आग से बचने के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने और गैरकानूनी रूप से चलने वाले पब्स और डिस्को पर फौरन पाबंदी लगाने की मांग की है। कंबोज के मुताबिक शिवसेना शासित बीएमसी में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। जिससे होटल और छोटे बड़े कारखानों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं हो पाता। बतादें इस भयानक हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है। हालांकि माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से ही लगी होगी।
भाजपा ने अग्नि दुर्घटना के लिए मित्र दल को बताया जिम्मेदार
लोअर परेल के पब में अग्नि दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कंबोज ने कहा कि शिवसेना शासित बीएमसी में भ्रष्टाचार के चलते होटल और छोटे बड़े कारखानों में सुरक्षा और आग से बचने के पुख्ता इंतजाम नहीं हो पाते। इनके बारे में तब पता चलता है जब लोअर परेल या साकीनाक में आगजनी की घटना होती है। कंबोज ने कहा कि बीएमसी को वरीयता के आधार पर हर जगह सुरक्षा इंतजाम की जांच करनी चाहिए, ताकि लोअर परेल जैसे हादसे से बचा जा सके।
अवैध था रेस्टोरेंट: सोमैया
बीजेपी सांसद किरीट सोमैया ने कहा कि उन्होंने फडणवीस और बीएमसी आयुक्त से मुंबई में इस तरह के सभी पबों और हुक्का पार्लरों में अग्निरोधी उपायों की विशेष ऑडिट कराने को कहा है। उन्होंने दावा किया कि मिल परिसर में इस तरह के कई प्रतिष्ठान अवैध हैं, जिसे बाद में नियमित कर दिया गया। जिस स्थान पर आग लगी, वह अवैध था।
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने 4 रनों से जीत लिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर श्री सतीश अहिरवार ने बताया कि राजस्थान के सीकर में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला मैच आरएनटीयू ने 4 रनों से जीत लिया। आज आरएनटीयू विरुद्ध जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के मध्य मुकाबला हुआ। आरएनटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरएनटीयू के बल्लेबाज अनुज ने 24 बॉल पर 20 रन, सागर ने 12 गेंद पर 17 रन और नवीन ने 17 गेंद पर 23 रन की मदद से 17 ओवर में 95 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 91 रन ही बना सकी। आरएनटीयू के गेंदबाज दीपक चौहान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, संजय मानिक ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और विशाल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच आरएनटीयू के दीपक चौहान को दिया गया। आरएनटीयू के टीम के कोच नितिन धवन और मैनेजर राहुल शिंदे की अगुवाई में टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई और अगले मैच की शुभकामनाएं दीं।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के साथ किया विश्वासघात, कांग्रेस के आरोप
दैनिक भास्कर हिंदी: 13 सौ स्कूलों को बंद करने के फैसले पर महाराष्ट्र सरकार को नोटिस
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र में 26,742 करोड़ की लागत से बन रहे हैं 105 नेशनल हाइवे
दैनिक भास्कर हिंदी: फिजियोथेरेपी कालेजों का होगा मूल्यांकन