कानपुर मध्य रेलवे का सबसे गंदा रेलवे स्टेशन, कल्याण का नंबर तीसरा 

Kanpur is Central Railways Nasty Railway Station, Kalyan on 3rd number
कानपुर मध्य रेलवे का सबसे गंदा रेलवे स्टेशन, कल्याण का नंबर तीसरा 
कानपुर मध्य रेलवे का सबसे गंदा रेलवे स्टेशन, कल्याण का नंबर तीसरा 
हाईलाइट
  • इसके अलावा देश से दस सबसे गंदे रेलवे स्टेशनों में मुंबई के तीन रेलवे स्टेशन शामिल हैं।
  • कानपुर सेंट्रल रेलवे देश का सबसे गंदा रेलवे स्टेशन है।
  • इसमें मुंबई का कल्याण तीसरा
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस पांचवा और ठाणे आठवां सबसे गंदा स्टेशन बताया गया।
  • यात्रियों से बातचीत के आधार पर यह रेटिंग दी गई।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कानपुर सेंट्रल रेलवे देश का सबसे गंदा रेलवे स्टेशन है। इसके अलावा देश से दस सबसे गंदे रेलवे स्टेशनों में मुंबई के तीन रेलवे स्टेशन शामिल हैं। भारतीय रेलवे द्वारा कराए गए एक सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। भारतीय रेलवे ने 11 मई से 17 मई के बीच यह सर्वे किया। इसमें मुंबई का कल्याण तीसरा, लोकमान्य तिलक टर्मिनस पांचवा और ठाणे आठवां सबसे गंदा स्टेशन बताया गया। यात्रियों से बातचीत के आधार पर यह रेटिंग दी गई।

कानपुर को सबसे ज्यादा 61.06 फीसदी लोगों ने गंदा स्टेशन बताया। इसके बाद पटना जंक्शन का नंबर था, जिसे 60.16 फीसदी लोगों ने बेहद गंदा बताया। लिस्ट में 56 फीसदी मतों के साथ वाराणसी चौथे नंबर पर रहा। इसके अलावा इलाहाबाद छठा, पुरानी दिल्ली सातवां, लखनऊ नौवां और चंडीगढ को दसवां सबसे गंदा स्टेशन करार दिया गया। मुंबई के एलटीटी, ठाणे और कल्याण स्टेशनों से रोजाना लंबी दूरी की करीब 90 और 572 लोकल ट्रेनें चलती हैं। सिर्फ कल्याण स्टेशन से ही रोजाना करीब दो लाख 15 हजार यात्री सफर करते हैं।

यहां कराए गए सर्वे में 58.74 फीसदी यात्रियों ने साफ सफाई को लेकर नाराजगी जाहिर की है। एलटीटी और ठाणे में भी 55 फीसदी से ज्यादा यात्री साफ सफाई को लेकर खुश नहीं दिखे। यात्रियों की सुविधाओं में सुधार के लिए रेलवे इस तरह का सर्वे कराती है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक लोगों की परेशानी को देखते हुए स्टेशन परिसरों को ज्यादा साफ सुथरा बनाने की कोशिश जारी है। 
 

Created On :   23 May 2018 3:24 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story