इस दौरान शिवकुमार के समर्थन में पहुंचे मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवडा, कांग्रेस विधायक नसीम खान व मुंबई युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरज सिंह ठाकुर को भी कुमार के साथ गेस्ट हाऊस में रखा गया। देवडा ने इसे सरकार के इशारे पर पुलिस की तानाशाही बताया है। शिवकुमार बुधवार की सुबह ही बेंगलुरु से पवई स्थित होटल रेनेसेंस पहुंचे थे। पर उन्हें होटल में ठहरे बागी विधायकों से नहीं मिलने दिया गया। विधायकों से मिलने के लिए उन्होंने बारिश में करीब 5 घंटे तक होटल परिसर में इंतजार किया बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। शिवकुमार से मिलने आए मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष देवड़ा व विधायक खान को भी हिरासत में लेकर पुलिस वैन में ले जाया गया।
- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Karnataka minister get police custody, want to meet rebel legislators
दैनिक भास्कर हिंदी: मुंबई में कर्नाटक की सियासत का करंट, सत्ता संग्राम में इस तरह हुई पुलिस की इंट्री
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच बुधवार को कर्नाटक के सत्ता संघर्ष में मुंबई पुलिस की भी इंट्री हो गई। शहर के पवई स्थित होटल में रुके कांग्रेस व जेडीएस के बागी विधायकों से मिलने पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कर्नाटक के सिंचाई मंत्री डीके शिवकुमार को पुलिस ने विधायकों से मिलने नहीं दिया। विधायकों से मिलने के लिए होटल के सामने धरने पर बैठने की कोशिश कर रहे कुमार को पुलिस ने हिरासत में लेकर उन्हें मुंबई विश्वविद्यालय के कालिना गेस्ट हाऊस में ले जाया गया।


बागी विधायकों ने पुलिस कमिश्नर को लिखा था पत्र
इसके पहले मंगलवार को जब मुंबई के होटल में डेरा डाले बागी विधायकों को पता चला कि उनसे मिलने कांग्रेस के संकटमोचक शिवकुमार बुधवार को मुंबई पहुंच रहे हैं, तो इन विधायकों ने देररात मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिख सुरक्षा की मांग की। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि वे डीके शिवकुमार व कुमार स्वामी से नहीं मिलना चाहते। वे डर महसूस कर रहे हैं क्योंकि उनके राज्य के कुछ नेता मुंबई के होटल में ‘हंगामा’ करेंगे, जहां पर वे रह रहे हैं। इस पत्र पर 10 विधायकों शिवराम हेब्बार, प्रताप गौड़ा पाटिल, बीसी पाटिल, ब्यराति बसावराज, एसटी सोमशेखर, रमेश जरकिहोली, गोपालैय्या, एच. विश्वनाथ, नारायण गौड़ा और महेश कुमुताली के हस्ताक्षर हैं।

लोकतंत्र की हत्या कर रही सरकारः अशोक चव्हाण
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की शह पर पुलिस विधायकों पर दबाव डाल रही है। उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी के विधायकों को कांग्रेस नेताओं से नहीं मिलने दिया जा रहा। चव्हाण ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही कर रही है।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: कर्नाटक : आठ बागी विधायकों का इस्तीफा खारिज, स्पीकर ने कहा- तय फॉर्मेट में नहीं
दैनिक भास्कर हिंदी: हिरासत के बाद शिवकुमार को कलिना विश्वविद्यालय के रेस्ट हाउस में रखा गया
दैनिक भास्कर हिंदी: कर्नाटक: बैठक में शामिल नहीं हुए कांग्रेस के 10 MLA, इस्तीफे पर फैसला बाकी
दैनिक भास्कर हिंदी: कर्नाटक: गठबंधन सरकार पर गहराया संकट, 2 निर्दलीय विधायकों का भाजपा को समर्थन
दैनिक भास्कर हिंदी: बीजेपी गिराना चाहती है सरकार-अधीर रंजन, राजनाथ बोले- हमारा लेना-देना नहीं