महाराष्ट्र की संस्कृति जानने पुणे पहुंचे कश्मीरी युवा, उधर यूरोपीय संघ डेलिगेशन ने लिए झील के नजारे

Kashmiri youth reached Pune to learn Maharashtras culture
महाराष्ट्र की संस्कृति जानने पुणे पहुंचे कश्मीरी युवा, उधर यूरोपीय संघ डेलिगेशन ने लिए झील के नजारे
महाराष्ट्र की संस्कृति जानने पुणे पहुंचे कश्मीरी युवा, उधर यूरोपीय संघ डेलिगेशन ने लिए झील के नजारे

डिजिटल डेस्क, पुणे। एक तरफ यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं, वहीं महाराष्ट्र के पुणे में केन्द्रीय गृहमंत्रालय तथा क्रीड़ा मंत्रालय के मार्गदर्शन में कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र की ओर से किया गया है। कार्यक्रम में जम्मू कश्मिर के आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों के करीबन 130 युवा शामिल हुए हैं। यह कार्यक्रम 16 फरवरी तक चलेगा। मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट के मुख्य सभागृह में कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। जहां पुलिस सह आयुक्त डॉ. रविंद्र शिसवे, भारती विद्यापीठ विश्वविद्यालय के उपकुलपति माणिकराव सालुंखे, अतिरिक्त जिलाधिकारी साहेबराव गायकवाड़ विशेष रूप से उपस्थित थे। 

Created On :   12 Feb 2020 12:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story