- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Katni girl raped in Bhopal, crime registered
कटनी: कटनी की युवती से भोपाल में दुष्कृत्य,अपराध दर्ज

डिजिटल डेस्क,कटनी। राजधानी भोपाल में कटनी जिले की एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के पति की मृत्यु हो चुकी है। आरोपीन ने युवती से उसके पति की मृत्यु के बाद मदद के बहाने दोस्ती की। उसके बाद उसकी परीक्षा दिलाने कटनी से भोपाल ले गया था, जहां उसके साथ जबरन दुष्कृत्य किया। एनकेजे थाना में पीडि़ता की शिकायत पर शून्य पर अपराध दर्ज कर कार्यवाही के लिए प्रकरण भोपाल भेज दिया है। बताया गया है कि जब महिला ने पुलिस में शिकायत की बात कीए तो आरोपित ने बड़ी ही चालाकी से उसे शादी का झांसा देकर चुप करा दिया। इसी तरह वह 6 माह तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा।
आरोपित ने उज्जैन ले जाकर भी महिला के साथ गलत काम किया। पुलिस आरोपित की तलाश में लगी हैए पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।बागसेवनिया पुलिस के अनुसार कटनी में महिला का पति एक दुकान चलाता था। कुछ साल महिला के पति की का हृदयाघात से निधन हो गया। इसके बाद महिला खुद दुकान को संभालने लगी। इस दौरान आरोपित अंशुल झा अक्सर उनकी दुकान पर आता था और उनके प्रति सहानुभूति जताते हुए अक्सर उसे बाहरी कामकाज में मदद किया करता था। धीरे-धीरे उसकी महिला से अच्छी दोस्ती हो गई। मार्च 2022 में महिला एक प्रतियोगी परीक्षा देने भोपाल गई थी।
आरोपी भी उसके साथ भोपाल था। महिला रात में बागसेवनिया थाना क्षेत्र में अपनी बहन के घर रुकी थी। जहां पर आरोपी ने अकेलेपन का फायदा उठाकर महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो उसने कहा कि वह जल्द ही उससे विवाह कर लेगा। इसके बाद वह लगातार महिला से ज्यादती कर रहा था। पिछले दिनों जब महिला ने उस पर शादी के लिए दबाव डाला तो वह साफ मुकर गया। इसके बाद महिला ने एनकेजे थाने पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत की। एनकेजे थाना प्रभारी रोहित डोंगरे के अनुसार घटनास्थल बागसेवनिया का होने के कारण शून्य पर कायमी कर मामले को बागसेवनिया थाना भेज दिया।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
पन्ना: पन्ना-कटनी मुख्य मार्ग में लाठी-डंडों से हमला कर विद्युत आपरेटरों से लूट
पन्ना: प्रदेश अध्यक्ष भाजपा 14 को पन्ना और कटनी प्रवास पर
कटनी: नगर निगम कटनी में अध्यक्ष पद के बढ़े दावेदार
कटनी : कटनी जिला पंचायत : सुनीता मेहरा के सिर सजा अध्यक्ष का ताज, अशोक विश्वकर्मा दूसरी बार बने उपाध्यक्ष
पन्ना: सांसद विष्णुदत्त शर्मा के प्रयासों से खजुराहो एवं कटनी के लिये इंटीग्रेटेड स्पोर्टस काम्प्लेक्स