खासदार क्रीड़ा महोत्सव 6 से, कुश्ती स्पर्धा 25 से

Khaasdaar sports festival starts from 6 may, wrestling from 25 may
खासदार क्रीड़ा महोत्सव 6 से, कुश्ती स्पर्धा 25 से
खासदार क्रीड़ा महोत्सव 6 से, कुश्ती स्पर्धा 25 से

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी के मार्गदर्शन में 6 से 26 मई के दौरान आयोजित होने वाले खासदार क्रीड़ा महोत्सव के तहत कुश्ती की प्रतियोगिताएं 25 व 26 मई को महल स्थित चिटनीस पार्क के मैदान पर होगी। उक्त स्पर्धा में नागपुर के अलावा नागपुर ग्रामीण, गोंदिया, चंद्रपुर, गडचिरोली, वर्धा और भंडारा जिला के पहलवान हिस्सा लेंगे। अंतरराष्ट्रीय नियमों के आधार पर होने वाली स्पर्धा के सभी मुकाबले मैट पर होंगे। एक पत्रपरिषद में यह जानकारी दी गई।

रहेगी कैटेगरी 
स्पर्धा के कुमार वर्ग में 35 किलो, 38 किलो, 42, 46, 50 और 54 किलो वजन वर्ग के लिए मुकाबले होंगे। वहीं पुरुष विभाग में 53 किलो, 57 किलो, 61 किलो, 65 किलो, 70 किलो, 75 किलो वर्ग के लिए मुकाबले होंगे। पुरुषों में 70 किलो से अधिक वजन वर्ग में कुल चार वर्ग होंगे, लेकिन इन वर्गों में हिस्सा लेने वाले पहलवानों का वजन 105 से अधिक नहीं होना बंधनकारी रहेगा। वहीं महिलाओं में 35 किलो से कम, 40, 44, 48, 50, 5, 59, 63 किलो वजन होंगे। इसके अलावा 63 से 75 किलो तक चार वर्ग में महिला पहलवान अपनी चुनौती पेश करेंगे। इस स्पर्धा में प्रत्येक जिला संघ में कुमार, महिला व पुरुष वर्ग में 22 पहलवानों के साथ एक व्यवस्थापक और एक प्रशिक्षक रहेगा। 

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय रेफरी होंगे शामिल
  कुल ढाई लाख रुपए पुरस्कार राशि वाली उक्त स्पर्धा के सभी वर्गों के विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान पर रहने वाले पहलवानों को स्वर्ण, रजत और कांस्य देकर सम्मानित किया जाएगा। स्पर्धा के सफल संचालन के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दर्जे के 40 रेफरी व पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। कुश्तीगीराें का आगमन 25 मई को होगा, जबकि इसी दिन दोपहर 1 से 2 बजे के दौरान वजन मापा जाएगा। इसके उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, केन्द्रीय मंत्री नितीन गडकरी, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विदर्भ कुश्ती संघ के अध्यक्ष व पूर्व सांसद दत्ता मेघे, सांसद रामदास तड़स आदि उपस्थित रहेंगे।
 

Created On :   2 May 2018 1:29 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story