आज से खरमास शुरू, एक महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

Kharmas start from today, Manglik work will not be done for a month
आज से खरमास शुरू, एक महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य
आज से खरमास शुरू, एक महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रविवार, 14 मार्च को फाल्गुन मास का शुक्ल पक्ष आरंभ हो गया है। इस दिन प्रतिपदा तिथि रहेगी और इसी दिन से खरमास भी आरंभ हैं। खरमास में मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश और कोई नया कार्य इस दौरान नहीं किया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार खरमास को शुभ नहीं माना गया है। हालांकि 15 मार्च को फुलेरा दूज है, इसमें विवाह का अबूझ मुहूर्त होता है, लेकिन खरमास शुरू हो जाने से विवाह जैसे मांगलिक कार्य शास्त्र सम्मत नहीं है। क्या होता है खरमास 

सूर्य जब बृहस्पति की राशि धनु राशि या मीन राशि में आते हैं तो खरमास आरंभ होते हैं। इस माह में मांगलिक कार्य नहीं किए जाते, लेकिन पूजा पाठ आदि का विशेष महत्व बताया गया है।

खरमास को दुष्टमास भी कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि खरमास में सूर्य की गति धीमी हो जाती है। इसका समापन 14 अप्रैल 2021 को होगा।

इन बातों का रखें ध्यान

खरमास में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। इस माह में भगवान का स्मरण करना चाहिए और जीवन में अध्यात्म के महत्व को जानना चाहिए। खरमास में दान का भी विशेष महत्व माना गया है। इष्ट देवता की पूजा करने से भी शुभ फल प्राप्त होते हैं। जिन लोगों के जीवन में सूर्य से संबंधित परेशानी बनी हुई है, वे खरमास में सूर्य देव की उपासना करें, इससे सूर्य संबंधी दोष दूर होता है।

कैसी हो जीवनशैली

खरमास में जीवनशैली को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। इस दौरान संतुलित आहार, बुरी आदतों से दूर व सकारात्मक विचारों को अपना कर भगवान का ध्यान लगाना चाहिए। 23 व 24 मार्च को पुष्य नक्षत्र में खरीदारी का योग खरमास में 23 व 24 मार्च को पुष्य नक्षत्र योग बन रहा है। इस दौरान खरीदी की जा सकती है, लेकिन मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे। पूजा-पाठ, कथा व सत्संग किए जा सकेंगे। 
 

Created On :   14 March 2021 5:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story