किटी एक पार्टी ही नहीं सामाजिक संदेश देने का भी है जरिया, महिलाओं किटी में ने खूब किया एंजाय

Kitty party is also a way of expressing social messages in society
किटी एक पार्टी ही नहीं सामाजिक संदेश देने का भी है जरिया, महिलाओं किटी में ने खूब किया एंजाय
किटी एक पार्टी ही नहीं सामाजिक संदेश देने का भी है जरिया, महिलाओं किटी में ने खूब किया एंजाय

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अपने अभिनव उपक्रमों के चलते दैनिक भास्कर ने पाठकों के दिलों में खास जगह बनाई है। हर वर्ग के पाठकों का ध्यान रखते हुए दैनिक भास्कर सामाजिक जिम्मेदारी भी बखूबी निभाता रहा है। यहां हम बात महिलाओं की करते हैं। पूरे परिवार का ध्यान रखने वाली महिलाओं को खुद के लिए भी समय निकालना चाहिए। यह बात महिलाओं की किटी पार्टी में सामने आई। पार्टियों में लेडीज मिलकर भरपूर एंजॉय करती हैं, एक साथ मिलकर सुख-दुख की बातें शेयर करती हैं। किटी मेंबर की बर्थ-डे पार्टी भी धूमधाम से मनाती हैं।

इसी तरह किटी होस्ट नीतू निमकर का बर्थ-डे धूमधाम से मनाया गया। किटी मेंबर्स ने मिलकर केक काटा बर्थ-डे को एंजॉय किया। फ्रेंड्स के साथ बर्थ-डे मनाने का मजा लिया। इस दौरान सदस्यों ने कहा कि बर्थ-डे शादी के पहले फ्रेंड्स के साथ मिलकर मनाया जाता है और शादी के बाद फैमिली मस्ट होती है। एक बार फिर से बैचलर लाइफ की तरह फ्रेंड्स के साथ बर्थ-डे मनाने का अलग ही मजा है। दैनिक भास्कर किटी क्वीन का आयोजन अन्नपूर्णा रेस्टाॅरेंट संत कृपा बिल्डिंग, डॉक्टर अंबेडकर चौक में किया गया। आज की किटी रेड थीम पर आधारित रही। जो बेहद रंगांग रही।

एक-दूसरे को जोड़ना उद्देश्य
किटी 4 महीने पहले ही शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य लेडीज को एक-दूसरे के साथ जोड़ना है। एक साथ जब लेडीज का ग्रुप मिलता है, तो सामाजिक मुद्दों के लिए भी काम किया जाता है। किटी में मनोरंजन के साथ सामाजिक समस्याओं के बारे में भी चर्चा की गई। प्लास्टिक बंदी के बाद सभी लेडीज को प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के बारे में बताया गया, जिससे पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है। साथ ही हाउजी खेलकर किटी का समापन किया गया।

ये रहीं शामिल
किटी में तारा समर्थ, कविता वंजारी, कल्पना सोनडवले, संगीता अड़िकने, राजश्री घाटोले, आरती मानापुरे, माया बांदोरकर, मंदा गोमासे, रोहिणी ढोबड़े, विद्या बीजेवार, कांता मेंडे, शीतल उकरडे, स्मिता वंजारी तथा रीता चंदीरमानी शामिल रहीं।
 

Created On :   16 July 2018 8:26 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story