नागपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक : वजह जानने में जुटा प्रशासन

Knock of bird flu in Nagpur: Administration gathered to know the reason
नागपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक : वजह जानने में जुटा प्रशासन
नागपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक : वजह जानने में जुटा प्रशासन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना के प्रकोप से जूझ रहे जिले में अब बर्ड फ्लू की दस्तक ने खलबली बचा दी है। संक्रमण प्रभावित क्षेत्र से पक्षियों की आवक पर पाबंदी लगाने के बावजूद बर्ड फ्लू जिले में पहुंचा कैसे, इस बात को लेकर प्रशासन सकते में है। बतख से मुर्गियों में बर्ड फ्लू संक्रमण फैलने का प्राथमिक अनुमान है। उस दिशा में जांच शुरू की गई है। 

देर रात तक चली दफनाने की कवायद

देश के 6 राज्यों को बर्ड फ्लू ने चपेट में ले लिया है। महाराष्ट्र में भी दस्तक दे दी है। नागपुर जिले में जंगली पक्षी और मुर्गियों के अचानक मृत पाए जाने से बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही थी। इससे पहले 3 स्थान के मृत पक्षियों की बर्ड फ्लू जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर जिले का प्रशासन और नागरिकों ने राहत की सांस ली। चौथी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बुटीबोरी के पास वारंगा के पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू से मुर्गियां मरने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट सोमवार को मिली। रातों-रात बर्ड फ्लू संक्रमित पोल्ट्री फार्म और एक किलोमीटर की परिधि में मुर्गियों को नष्ट करने की व्यवस्था की गई। मंगलवार सुबह 6.30 बजे से मुर्गियों को नष्ट करने की कवायद शुरू हो गई। पोल्ट्री फार्म और वारंगा बस्ती की 660 मुर्गियों की धरपकड़ शुरू हो गई। मुर्गियों को मारने के बाद दफानाया गया। देर रात तक दफनाने की कवायद चली। गुप्त तरीके से मुर्गियों को नष्ट किया गया। प्रशासन रिपोर्ट सार्वजनिक करने से कतराता रहा। 

सोडियम हायपोक्लोराइड का छिड़काव

वारंगा के चेतना पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की बर्ड फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर एक किलोमीटर की परिधि में सोडियम हायपोक्लोराइड जंतूनाशक का छिड़काव किया गया। मारी गई मुर्गियों को गड्ढे में चूना डालकर दफनाया गया। परिसर के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया गया। बर्ड फ्लू से संबंधित कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करने का आह्वान किया गया।

...
माफसू के विशेषज्ञों का लिया जाएगा सहयोग

तापेश्वर वैद्य, सभापति, कृषि व पशु संवर्धन समिति, जिला परिषद के मुताबिक बतख के बारे में फिलहाल कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। विभाग को जांच करने के निर्देश दिए हैं। प्रतिबंधक उपाय योजना के लिए माफसू के विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा।

 

Created On :   21 Jan 2021 1:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story