गाउन पहन कर मंदिर जाने पर टोका तो महिला की पुलिस ने कर दी पिटाई

lady police beaten a woman for preventing him wear gown in temple
गाउन पहन कर मंदिर जाने पर टोका तो महिला की पुलिस ने कर दी पिटाई
गाउन पहन कर मंदिर जाने पर टोका तो महिला की पुलिस ने कर दी पिटाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महिला पुलिसकर्मी को मंदिर में गाउन पहनकर जाने से रोकना एक महिला को भारी पड़ा। ऐसा करने पर महिला पुलिस उपनिरीक्षक ने उसे बुरी तरह पीट डाला। ये मामला कल्याण के तीसगांव इलाके का है। जहां कोलसेवाडी पुलिस ने आरोपी महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ एनसी दर्ज की। मंगलवार रात पीएसआई प्रतीक्षा लाकडे तिसाई मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थी। उसी दौरान दूसरी महिलाओं के साथ परिसर में बैठी आशा गायकवाड ने उसे टोका और कहा कि मंदिर में गाउन पहनकर जाने की मनाही है। इससे नाराज लाकडे ने गायकवाड की लात घूंसों से पिटाई कर दी।

मामला रफा दफा करने की कोशिश
प्रतीक्षा लाकडे ने महिला को बुरी तरह पीटा। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से मामले की शिकायत की गई। पुलिस ने एनसी दर्ज कर मामला रफा दफा करने की कोशिश की। लाकडे का दावा कि गायकवाड ने उसके साथ गालीगलौच की। इसलिए उसे गुस्सा आ गया और उसने महिला की पिटाई कर दी। लाकडे पुलिस उपनिरीक्षक के पद पर है और मुंबई पुलिस की एसआईडी शाखा में कार्यरत हैं। इसीलिए आरोप लग रहे हैं कि पुलिस उसे बचाने की कोशिश कर रही है। 


दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायत
मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। जिसके आधार पर जांच की जाएगी। सीनियर इंस्पेक्टर एनडी पाटिल के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायत के बाद एनसी दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। जिसके बाद ही कुछ कार्रवाई की जा सकेगी।

Created On :   15 Nov 2017 4:57 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story