सुरक्षा रक्षक की ड्यूटी के दौरान मृत्यु

Lakhandur incident - security guard died in the line of duty
सुरक्षा रक्षक की ड्यूटी के दौरान मृत्यु
लाखांदुर की घटना सुरक्षा रक्षक की ड्यूटी के दौरान मृत्यु

डिजिटल डेस्क, भंडारा। निजी कंपनी के माध्यम से शासकीय संस्था में ठेका पध्दति से कार्यरत सुरक्षा रक्षक की ड्यूटी के दौरान अचानक मृत्यु हो गई। मृतक का नाम लाखांदुर प्लाट निवासी अनिल काशिनाथ मिसार (45) बताया जा रहा है। यह घटना गुरुवार, 13 जनवरी की सुबह 9.30 बजे लाखांदुर में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में घटी। जानकारी के अनुसार अनिल मिसार यह लाखांदुर के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था व ग्रामीण अस्पताल मेस्को कंपनी में सुरक्षा रक्षक पद पर कार्य करता था। 12 जनवरी को रात्रि 9 बजे सुबह 9 बजे तक अनिल की डयूटी लाखांदुर के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में थी। 13 जनवरी की सुबह जब दुसरा सुरक्षा रक्षक उमाजी बाजीपाले शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में कार्य करने पहुंचा तो अनिल मिसार यह मृत अवस्था में दिखायी दिया। पश्चात अनिल को लाखांदुर के ग्रामीण अस्पताल में लाया गया। वहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। अनिल मिसार के मृत्यु का कारण पता नहीं चल पाया। घटना की जानकारी लाखांदुर पुलिस को दी गई। थानेदार रमाकांत कोकाटे के मार्गदर्शन में आगे की जांच शुरू ंहै।

Created On :   14 Jan 2022 1:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story