- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- बिना अनुमति भूमि दी लीज पर, मामला...
बिना अनुमति भूमि दी लीज पर, मामला दर्ज
By - Safal Upadhyay |29 Nov 2022 2:48 AM GMT
शहडोल बिना अनुमति भूमि दी लीज पर, मामला दर्ज
डिजिटल डेस्क,शहडोल। कोतवाली में शिल्पा टांडी पति डॉ. केके टांडी निवासी क्रिश्चियन हॉस्पिटल एनएमएसआई बुढार रोड शहडोल ने शिकायत दर्ज कराई कि प्रयास कुमार प्रकाश व क्रिस्टी लुइस अब्राहम ने बेईमानी पूर्वक आर्थिक हितलाभ के लिए अधिकार पत्र में लेख शर्तों का उल्लंघन कर संस्था की भूमि को बिना अनुमति के लीज पर दे दी। धारा 420, 406, 120 बी भादवि का मामला कायम किया गया है। उल्लेखनीय है कि क्रिश्चियन अस्पताल में जमीन विवाद को लेकर पूर्व में भी विवाद की स्थिति निर्मित हुई है और पुलिस तक शिकायत दर्ज कराई गई है।
Created On :   29 Nov 2022 8:07 AM GMT
Next Story