पातालकोट में भू-स्खलन: पहाड़ गिरा चार गांवो का संपर्क टूटा

परेशान होते रहे लोग पातालकोट में भू-स्खलन: पहाड़ गिरा चार गांवो का संपर्क टूटा

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। लगातार हो रही बारिश से सोमवार को पातालकोट जाने वाले रास्ते अम्बा माई के पास पहाड़ गिरने से पत्थर और मिट्टी का मलबा रोड पर आ गया। जिससे पातालकोट के चार गांव रातेड़, चिमटीपुर, कारेआम और तलाबढाना का संपर्क टूट गया है।
पहले भी हुआ भू स्खलन...
पातालकोट में इससे पहले भी दो साल पहले ठीक इसी स्थान पर लैंडस्लाइड हो चुकी है। 3 दिनों तक संपर्क टूटा रहा था।
इनका कहना है...
पंचायत सचिव को भेजकर जेसीबी से रास्ता खोल दिया गया है, आवागमन सुचारू रूप से चालू हो गया है।
 - संजय बरैया, तहसीलदार तामिया

Created On :   16 Aug 2022 11:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story