- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- आरटीई एडमिशन की अवधि 13 तक, मिला...
आरटीई एडमिशन की अवधि 13 तक, मिला और दो दिन का समय

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिला प्राथमिक शिक्षा विभाग ने आरटीई एडमिशन प्रोसेस के तहत सिलेक्टेड स्टूडेंट्स को स्कूल में एडमिशन के लिए तीन दिन का अतिरिक्त समय दिया है। इसके अनुसार, पालक अब 13 अप्रैल तक स्कूल में जाकर एडमिशन निश्चित करा सकते हैं। इसके पहले प्रवेश की डेडलाइन 10 अप्रैल थी। तय समय सीमा में प्रवेश पूरे न होने से शिक्षा विभाग को समय बढ़ाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, नागपुर जिले में अब तक कुल 3 हजार 437 स्टूडेंट्स के एडमिशन निश्चित हुए हैं।
तीसरी बार बढ़ाई अवधि
शिक्षा विभाग ने पहले लकी ड्रॉ के तहत 5357 स्टूडेंट्स का चयन किया था। 14 मार्च से पेरेंट्स को स्कूल में जाकर बच्चों का एडमिशन निश्चित कराने को कहा गया था, लेकिन इस बार एडमिशन प्रोसेस की विविध शर्तों ने एडमिशन की राह मुश्किल कर रखी है। 5357 स्टूडेंट्स का चयन होने के बाद भी बेहद कम स्टूडेंट्स का ही एडमिशन फाइनल हाे सका है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने तीसरी बार एडमिशन की अवधि बढ़ाई है। इस वर्ष करीब चार राउंड में आरटीई प्रवेश होने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि शहर में आरटीई एडमिशन को लेकर कई तरह की परेशानियां आ रही है।
जटिल शर्तोंं ने परेशानी में डाला
जटिल शर्ते परेंंट्स पूरी नहीं कर पा रहे हैं। शिक्षा विभाग भले ही आरटीई एडमिशन प्रोसेस में पारदर्शिता का दाावा कर रहा हो लेकिन हकीकत कुुछ और ही बयां कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई स्कूलों में पैसों की मांग भी की गई है। वैैसे तो नियमानुसार एडमिशन घर और स्कूल के बीच की दूरी पर तय होनाा चाहिए लेकिन स्कूलों का रवैया और प्रशासन की शर्तों ने पेरेंट्स को ढेरों परेशानियां आ रही है। पेरेंटट्स को होनेवाली परेशानियों और स्कूलों की शिकायतों पर भी शिक्षा विभाग और शिक्षा उपसंचालक खामोश है। अब दो दिनों के भीतर एडमिशन प्रोसेस कंपलिट करवाने के लिए पेेरेंटस और स्कूल प्रबंंधन दोनों की जुटेे हुए हैं।
Created On :   11 April 2018 11:59 AM IST