- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- अब किसी भी आरटीओ से बनेगा लर्निंग...
अब किसी भी आरटीओ से बनेगा लर्निंग लाइसेंस, जानिए कैसे...

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अब नागपुरवासी किसी भी आरटीओ ऑफिस से अपना लर्निंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। 4 जुलाई से सभी आरटीओ कार्यालय में यह सुविधा शुरू हो गई है। शहर आरटीओ के प्रादेशिक परिवहन अधिकारी शरद जिचकार ने इसकी पुष्टि की है।
गौरतलब है कि नागपुर शहर में तीन आरटीओ कार्यालय हैं। इसमें सिविल लाइंस स्थित शहर आरटीओ, डिप्टी सिग्नल स्थित पूर्व आरटीओ व लाल गोदाम स्थित ग्रामीण आरटीओ बना है। तीनों आरटीओ के दायरे में अलग-अलग वाहनधारक आते हैं। शहर आरटीओ में दिल्ली लाइन के एक तरफ का हिस्सा, वहीं पूर्व आरटीओ में लाइन के दूसरी तरफ का हिस्सा आता है।
आंकड़ों की बात करें तो शहर आरटीओ के दायरे में 12-13 लाख वाहनों का जिम्मा है। पूर्व आरटीओ में 4-6 लाख वाहनों का जिम्मा है। इसके अलावा नागपुर जिले के ग्रामीण इलाकों के लिए लाल गोदाम परिसर में बने ग्रामीण आरटीओ में छोटे-छोटे देहातों का जिम्मा आता है। अब तक दस्तावेज से लेकर लर्निंग लाइसेंस का काम अपने-अपने दायरे में आनेवाले आरटीओ कार्यालय में ही कराना पड़ता था।
Created On :   14 July 2017 6:52 PM IST