घर में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप, 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया

Leopard accidentally entered in a house in a village, caught after 2 hour
घर में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप, 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया
घर में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप, 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया

डिजिटल डेस्क, पन्ना। जरुआपुर गांव में एक मकान में सुबह 4 बजे एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुआ को सामने देख नींद से जागे एक युवक के होश उड़ गए। तेंदुए ने युवक के ऊपर हमला भी किया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही ग्रामीणों को गांव के एक घर में तेंदुए के होने की सूचना लगी, मौके पर हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना पर मौके पर पुलिस बल पहुंच गया, इसके साथ ही वन विभाग के अमले को इसकी सूचना दी गई। तकरीबन 10 घंटे बाद वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया, जिसके कारण लोगों में आक्रोश भी देखा गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुआ को काबू किया जा सका है।

लोगों में आक्रोश
बताया जाता है कि पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र की सीमा से लगे जरुआपुर गांव में 26 मार्च की सुबह 4 बजे के लगभग एक खूंखार जंगली तेंदुआ एक घर में जा घुसा और एक युवक पर हमला कर घायल कर दिया। आनन-फानन में पन्ना टाइगर रिजर्व को सूचित किया गया, जिसके बाद मौके पर टीम पहुंची, लेकिन टीम द्वारा लगभग 10 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसके कारण लोगों में आक्रोश देखा गया। इस दौरान विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई।

दोपहर 2 बजे शुरु हुआ तेंदुआ को पकड़ने की कार्रवाई
बताया जाता है कि दोपहर लगभग 2 बजे तेंदुआ को पकड़ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है, लेकिन तेंदुआ टीम के सदस्यों को चकमा देता रह। कड़ी मशक्कत करने के बाद भी तेंदुआ काबू में नहीं आया तो टीम द्वारा ट्रंकुलाईज कर खूंखार तेंदुए को 4 बजे काबू किया। खूंखार जंगली तेंदुए ने पंचम यादव पर हमला घायल किया है। इसके साथ ही तेंदुए ने कुछ बकरियों के बच्चों का भी शिकार किया है।

भटक कर आ जाते हैं रिहायशी इलाकों में
उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय से लगे पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जंगलों में  वन्यप्राणी विचरण करते हैं। जो रिहायशी इलाकों की ओर भी आ जाते हैं। बताया जाता है कि गांव के कुत्तों के शोर के कारण रास्ता भटक कर रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं। 

Created On :   26 March 2019 1:12 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story