- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- कुएं में मृत मिला तेंदुए का शावक,...
कुएं में मृत मिला तेंदुए का शावक, मचा हड़कंप

छिंदवाड़ा/सौंसर। दक्षिण उपवनमंडल के कन्हान वन परिक्षेत्र में साईखेड़ा बीट के ग्राम तीनखेड़ा में खेत के कुएं में तेंदुआ का शावक मृत अवस्था में मिला। किसान की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुआ के शावक को कुएं से बहार निकाला, पीएम कर अंतिम संस्कार किया। घटना स्थल के आसपास डॉग स्कॉड से सर्चिंग की गई। लंबे समय से मादा तेंदुआ की शावक के साथ इस क्षेत्र में मूवमेंट थी।
उपवनमंडल अधिकारी प्रमोद चोपड़े ने बताया कि तेंदुआ के शावक की उम्र 4 माह की है। किसान योगेश घंाघरे के खेत के कुएं में आज सुबह तेंदुआ का शावक मृत अवस्था में दिखाई दिया। घटना स्थल के आसपास की गई सर्चिंग में किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां नजर नहीं आई। मादा तेंदुआ लंबे समय से इस क्षेत्र में शावक के साथ दिखाई दे रहा था। वन अमला निंरतर इसकी सर्चिंग कर रहा था। घटना के एक दिन पहले तेंदुआ शावक के साथ ग्रामीणों को दिखाई दिया था। मृत शावक का पीएम कर फारेंसिंक जांच के लए अवयवों को संग्रहित किया गया है। घटना स्थल पर पहुंचे वनमंडल अधिकारी एलके वासनिक के निर्देश पर घटना स्थल के निकट ही खेत में मृत शावक का अंतिम संस्कार किया गया।
Created On :   11 Jun 2022 10:55 PM IST