अज्ञात वाहन की टक्कर में गई तेंदुए की जान

Leopard killed in collision with unknown vehicle
अज्ञात वाहन की टक्कर में गई तेंदुए की जान
भंडारा अज्ञात वाहन की टक्कर में गई तेंदुए की जान

डिजिटल डेस्क, साकोली (भंडारा). अज्ञात वाहन की टक्कर में तेंदुए की मृत्यु होने की घटना रविवार 20 नवंबर की सुबह लगभग 10 बजे भंडारा–लाखनी राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 53 पर जांभली परिसर में घटित हुई। यह घटना लाखनी वन परिक्षेत्र के दायरे में हुई। इसके पहले राष्ट्रीय महामार्ग पर साकोली तहसील के सेंदुरवाफा, भंडारा तहसील के कन्हालमोह तथा लाखांदुर तहसील में अज्ञात वाहन की टक्कर में तेंदुओं की जान जा चुकी है। वाहन दुर्घटनाओं में वन्यजीवों की दुर्घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। रविवार को दुर्घटना में मारा गया तेंदुआ यह नर था। उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मारने से पेट व अन्य जगहों पर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना को लेकर वन विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद भंडारा के उप वनसंरक्षक राहुल गवई, साकोली के सहायक वनसंरक्षक राए. पी. राठोड, लाखनी के वन परिक्षेत्र अधिकारी एस. पी. गोखले, डी. यू. प्रधान, वनपाल जंकास, जांभली की बीटरक्षक के. एस. वंजारी, बरडकिन्ही के बीट रक्षक के. आर. कावले, बीटरक्षक के. एस. सानप तथा ग्रीन फ्रेंड्स संगठना  के सदस्य पंकज भिवगडे, विवेक बावनकुले, नीलेश रंगारी, मानव व वन्यजीव रक्षक नदिम खान मौके पर पहुंचे। साकोली के पशु संवर्धन अधिकारी डा. हेडाऊ यह ने मृत तेंदुए का शव विच्छेदन किया। इस समय एम. के. गिरेपुंजे, रितेश कांबले, गगन पाल, मयूर गायधने, आर्जर हसन, पर्यावरण संरक्षण बहुउद्देशीय संस्था के मंगेश मस्के उपस्थित थे। अग्नि देकर मृत तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया। 20 नवंबर को हुए दुर्घटना में नर तेंदुए की मृत्यु हो गई। इसके पहले इसी परिसर में राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 53 पर 26 जुलाई को अज्ञात वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी थी। जिसमें तेंदुआ बुरी तरह से घायल होकर सड़क पर गिर गया था। पर कुछ समय बाद वह उठकर जंगल भाग गया था। 

Created On :   21 Nov 2022 1:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story