- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- तेंदूए ने किया चौथा शिकार, घर की...
तेंदूए ने किया चौथा शिकार, घर की दहलीज से 10 वर्षीय मासूम को दबोच ले गया

डिजिटल डेस्क तामिया/छिंदवाड़ा। आदमखोर तेंदुए ने छिंदी वनपरिक्षेत्र के ग्राम खुलसान के मोदेढाना में एक और मासूम को अपना शिकार बनाया है। आदमखोर तेंदुए ने घर की दहलीज पर खड़े एक दस वर्षीय बालिका को दबोच ले गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक तेंदुआ बच्ची को काफी दूर ले जा चुका था। तेंदुए ने बच्ची का सिर छोड़कर लगभग पूरा शरीर खा चुका है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला हरकत में आ गया है। बताया जा रहा है कि 10 वर्षीय पूनम पिता मेमदास सल्लाम अपने आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमलाकर दिया। घर की दहलीज से बच्ची को दबोचकर ले जाने की यह दूसरी घटना है। 7 जनवरी की शाम भी घर के बाहर खड़े मोहलीमाता निवासी 10 वर्षीय हर्षेश को तेंदुए ने दबोच लिया था।
एक माह में पहचान तक नहीं कर पाया विभाग-
तामिया में लगातार चौथा शिकार करने वाला वन्यप्राणी कौन सा है इसकी पहचान बीते एक माह में वन विभाग नहीं कर पाया है। हालात यह है कि 50 कैमरे और एक्सपर्ट की टीम के साथ दो सौ वनकर्मियों ने तामिया के जंगल की खाक छान ली, लेकिन विभाग को तेंदुए के पगमार्क तक नहीं मिले। ठीक एक माह बाद 7 फरवरी को तेंदुए ने चौथा शिकार किया है।
पूरा खा गया शरीर-
तेंदुए ने बच्ची को आंगन से उठाकर ले गया और घर से कुछ दूरी पर मौजूद खेत में उसे लगभग पूरा खा गया। बताया जा रहा है कि परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की तो बच्चे का सिर ही मिल पाया है। शेष शरीर तेंदुआ खा चुका था।
चार बच्चों की जान ली, बछड़े और बकरी का शिकार
- पहली घटना:7 जनवरी की दोपहर एक बजे तामिया के ग्राम मोहलीमाता से लगे जंगल में पांच वर्षीय कल्पना पर हमला।
दूसरी घटना- 7 जनवरी को ही मोहलीमाता से चार किमी दूर बिजोरीपठार में रात आठ बजे आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय हर्षेश पर हमला।
तीसरी घटना -9 जनवरी को झिरपानी में मां के पीछे खेत जा रहे पांच साल के सावन शा पर हमला, तेंदुए ने 70 प्रतिशत हिस्सा खा लिया।
चौथी घटना -10 जनवरी की रात मोरढाना स्थित खेत में बने कोठे में बंधे बछड़े का तेंदुए ने शिकार कर आधा हिस्सा खा लिया।
पांचवीं घटना- 16 जनवरी की रात बुरलीयलढाना में कोठे में बंधी बकरी का शिकार किया था।
छठवीं घटना- 7 फरवरी की शाम सात बजे मोदेढाना में 10 वर्षीय पूनम पिता मेमदास का शिकार।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
Created On :   8 Feb 2018 1:49 PM IST