आपस में भिड़ गए तेंदुए, एक ने पाइप में छिपकर बचाई जान

Leopards clashed, one saved life by hiding in a pipe
आपस में भिड़ गए तेंदुए, एक ने पाइप में छिपकर बचाई जान
भंडारा आपस में भिड़ गए तेंदुए, एक ने पाइप में छिपकर बचाई जान

डिजिटल डेस्क, भंडारा। साकोली तहसील के सानगड़ी सहवन क्षेत्र में गुरुवार तड़के दो तेंदुओं के बीच हुई लड़ाई में एक तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल तेंदुआ अपनी जान बचाकर एक राज्यमार्ग के पाइप में जा छिपा। घटना तब सामने आई जब सुबह ग्रामीण महुआ फूल संकलित करने जंगल गए थे। पाइप में छिपे तेंदुए को देखकर इसकी जानकारी वनविभाग को दी गई। वनविभाग ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल तेंदुए को कैद किया और नागपुर के गोरेवाड़ा प्राणी संग्रहालय में भेज दिया। साकोली वन परिक्षेत्र के सानगडी सहवन क्षेत्र के सिरेगांवबांध जलाशय के पास नवेगांव जाने वाले राज्य मार्ग पर पाइप में घायल तेंदुआ छुपा होने की जानकारी नागरिकों ने भिवखिड़की के वनरक्षक बालाजी कदम को सुबह 6 बजे दी। वनरक्षक कदम ने वरिष्ठों को घटना की जानकारी दी। साकोली के सहायक वनसंरक्षक राठोड, वन परिक्षेत्र अधिकारी मनीषा चव्हाण अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 

घायल तेंदुए को पकड़ने के लिए गोंदिया के सहायक प्रादेशिक वनसंरक्षक राऊत अपने टीम के साथ मौके पर पहंुचे। ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो मौके पर भीड़ इकट्‌ठा हो गई। साकोली पुलिस को बुलाकर भीड़ पर काबू पाया गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद घायल तेंदुए को पिंजरे में कैद किया। उस पर शिवनीबांध के शासकीय रोपवाटिका में सानगड़ी के पशु वैद्यकीय अधिकारी ने इलाज किया। घायल तेंदुआ नर है। उसकी उम्र उस से ग्यारह वर्ष है। हालत गंभीर होने से तेंदुए को नागपुर के गोरेवाड़ा प्राणी संग्रालय में भेजा गया। इस समय वन विभाग के सानगड़ी क्षेत्र सहायक सुनील वैद्य, साकोली के क्षेत्र सहायक साखरे, खांडेकर, वनरक्षक भुजाडे, नंदेश्वर व वनमजदूर उपस्थित थे।

Created On :   15 April 2022 1:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story