नमी से ठंड का असर कम, समय की नहीं लौट रहे विमान

less effect of cold due to humidity, Flights not returning on time
नमी से ठंड का असर कम, समय की नहीं लौट रहे विमान
नमी से ठंड का असर कम, समय की नहीं लौट रहे विमान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। खराब मौसम के चलते शनिवार को भी नागपुर आने वाले कई विमान प्रभावित हुए। दिल्ली, चेन्नई और मुंबई से आने वाले िवमानों में देरी दर्ज की गई, जिससे आगे की उड़ानें भी देरी से हुईं। दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान क्र. 2017 सुबह 8.40 बजे से 45 मिनट देरी से, चेन्नई से आने वाला इंडिगो काे विमान क्र. 563 दोपहर 1 बजे से 1 घंटा देरी से, मुंबई से आने वाले इंडिगो का विमान क्र. 403 शाम 5.30 बजे से 2 घंटे देरी से नागपुर पहुंचा। मुंबई से आने वाला गो एयर का विमान क्रमांक 142 रात 8.15 बजे से 1 घंटा देरी से, मुंबई से आने वाला एयर इंडिया का विमान क्र. 629 रात 8.35 बजे से 1.30 घंटे देरी से, दिल्ली से आने वाला गो एयर का विमान क्र. 2519 रात 8.55 बजे से 2 घंटे देरी से, दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान क्र. 221 रात 9.40 बजे से 1 घंटा देरी से नागपुर विमानतल पर पहुंचने की जानकारी विमानतल प्रशासन द्वारा दी गई।

नमी से ठंड का असर कम

मौसम में नमी होने से नागपुर समेत आसपास के जिलों में ठंड से राहत मिल रही है। मध्य भारत में प्रति चक्रवात बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से हवा आ रही है। इससे तीन-चार दिन तक आैर प्रति चक्रवात बना रहेगा। इससे अगले तीन-चार दिन तक ठंड से राहत मिलेगी। शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रति चक्रवात के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से कम होने के आसार नहीं हैं। मौसम में नमी बनी हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है। फिलहाल शीतलहर की संभावना नहीं है। 

Created On :   1 Dec 2019 11:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story