12वीं में मिले कम अंक, कर ली खुदकुशी, डॉक्टर बनने की थी इच्छा

Less marks found in 12th, girl commit suicide, wish to become doctor
12वीं में मिले कम अंक, कर ली खुदकुशी, डॉक्टर बनने की थी इच्छा
12वीं में मिले कम अंक, कर ली खुदकुशी, डॉक्टर बनने की थी इच्छा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वाड़ी के मंगलधाम सोसायटी दत्तवाड़ी की एक छात्रा ने 12वीं में कम अंक मिलने के कारण खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार, मृतक छात्रा रिया सिंह उर्फ खुशी उम्र 17 बताई गई। वह मनोज सिंह की पुत्री थी और सेंट जॉन स्कूल की छात्रा थी। भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती थी,  पास होने की खुशी नहीं थी। रिया मंगलवार की सुबह सहेली के साथ पहले साईं मंदिर में दर्शन करने गई। दर्शन करने के बाद ऑनलाइन रिजल्ट देखी। 66 प्रतिशत अंक मिले देख वह मायूस हो गई। रिया को पास होने की खुशी नहीं थी, उसे 70 प्रतिशत के ऊपर अंक हासिल होने की उम्मीद थी।

इसलिए सहेली के घर पर चली गई। कुछ समय बाद अपने घर आई और मम्मी से सिर में दर्द होने की बात कह कर कमरे में चली गई। इसके बाद पंखे में ओढ़नी बांध आत्महत्या कर ली। मनोज सिंह लखोटिया ट्रांसपोर्ट में मैनेजर हैं। घटना के समय वह ड्यूटी पर थे। खबर मिलते ही घर भागे। उसे वाड़ी के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही वाड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा।

Created On :   29 May 2019 11:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story