साहित्यक महोत्सव में दिल्ली में जुटेंगे देश-दुनिया के साहित्यप्रेमी और बुद्धिजीवी

Literary lovers and intellectuals of the countrywill gather in Delhi from Friday in the literary festival
साहित्यक महोत्सव में दिल्ली में जुटेंगे देश-दुनिया के साहित्यप्रेमी और बुद्धिजीवी
वैली ऑफ वर्ड्स साहित्यक महोत्सव में दिल्ली में जुटेंगे देश-दुनिया के साहित्यप्रेमी और बुद्धिजीवी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साहित्य और कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों के लिए वैली ऑफ वर्ड्स की ओर से आयोजित साहित्यिक महोत्सव की शुक्रवार से यहां द यूनाइटेड सर्विस इन्स्टिट्यूशन ऑफ इंडिया में शुरुआत हो रही है। दो दिन चलने वाले इस साहित्यिक महोत्सव पहला सत्र का आगाज भारत का सैनिक इतिहास और रणनीति (मिलिटरी हिस्ट्री एंड स्ट्रेटजी) से होगा। वैली ऑफ वर्ड्स के आयोजक डॉ संजीव चोपडा ने यहां ट्राइफेड में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में महोत्सव की जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव में वैली ऑफ वर्ड्स अवार्ड-2021 भी प्रदान किए जायेंगे। महोत्सव की ज्यूरी ने सात अलग-अलग श्रेणियों के अवार्ड के लिए 40 किताबों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव अलग-अलग पांच शहरों में आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत हम दिल्ली से कर रहे है। इसके बाद यह 22-23 अक्टूबर को वडोदरा, 6-7 नवंबर को कोलकाता में, हैदराबाद में 13-14 नवंबर और इसके अंतिम सत्र देहरादून में 19-21 नवंबर तक चलेगा, जिसमें वैली ऑफ वर्ड्स अवार्ड-2021 प्रदान किए जोंगे।

आयोजकों ने बताया कि महोत्सव में 1971 की लड़ाई के बाद अब तक इन 50 सालों के सफर में क्या हुआ? दुसरी लड़ाई की स्थिति बन सकती है क्या? 1971 के लड़ाई के हमने क्या सबक सीखे आदि मुद्दों पर संजीदा बहस होगी। उन्होंने बताया कि वैली ऑफ वर्ड्स के फिल्मकार जेपी दत्ता एंबेसेडर है और वह भी महोत्सव में शिरकत करेंगे। साथ ही बीबीसी के भारत के प्रमुख मार्क टैली समेत दुनिया के कई जाने माने विशेषज्ञ, बुद्धिजीवी इसमें शामिल होंगे। 

Created On :   8 Oct 2021 9:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story