लॉक डाउन : 2 हजार वाहन चालकों पर कार्रवाई, कई बिना कारण घूमते दिखे

Lock down: Action on 2 thousand drivers, many seen moving no reason
लॉक डाउन : 2 हजार वाहन चालकों पर कार्रवाई, कई बिना कारण घूमते दिखे
लॉक डाउन : 2 हजार वाहन चालकों पर कार्रवाई, कई बिना कारण घूमते दिखे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संतरानगरी में लॉकडाउन को लेकर पुलिस बार- बार नागरिकाें को आगाह करते रही है, लेकिन वह पुलिस की बात को समझने के लिए तैयार नहीं है। रविवार को पुलिस ने कडे कदम उठाते हुए सडकों पर बेवजह घूम रहे जहां 86 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब 2 हजार दोपहिया - चारपहिया वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन कानून के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस आयुक्त डा भूषणकुमार उपाध्याय ने पहले ही नागरिकों को चेताया था कि सड़क पर बेवजह घूमने निकलने पर पुलिस द्वारा अब सीधी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फिर चेताया है कि अगर नागरिकों ने नहीं माना तो सीधे जेल भेजा जाएगा। कोरोना को लेकर पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है। शहर में कारोना संक्रमण को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। कुछ लोग इसे अभी भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसके चलते प्रशासन ने लॉक डाउन का आदेश दिया है। इस आदेश का पालन शुरू कर दिया गया है। शहर पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत सभी प्रमुख सडकों, सभी चौराहों पर नाकाबंदी लगाई गई है। पुलिस दल गश्त कर रहा है। नागरिकों को घर से बाहर नहीं निकलने के लिए मीडिया, सोशल मीडिया, पुलिस वाहनों में पी. ए. सिस्टम (पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम)द्वारा लगातार जानकारी दी जा रही है।

पुलिस आयुक्त ने आदेश दिया है कि जो भी नागरिक आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी, जिसके चलते रविवार को धारा 188 (आदेश का उल्लंघन करने ) के तहत 16 नागरिकों पर कार्रवाई की गई। धारा 68, 69 (बिना कारण घूमने) के अंतर्गत 83 नागरिकों पर कार्रवाई की गई। लॉकडाउन के दरमियान मोटर वाहन कानून के अंतर्गत 1925 से अधिक दोपहिया - चार पहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। लॉक डाउन के समय अन्य 7 अलग प्रकार की कार्रवाई भी की गई। रविवार को पुलिस ने शहर भर में लॉक डाउन के चलते 2031 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नागरिकों से फिर पुलिस आयुक्त ने अपील की है कि वह लॉकडाउन में सहयोग करें। 

बारिश में भी पुलिस निभा रही कर्तव्य, बाहर से आनेवाली सडकों पर पहरेदारी

शहर पुलिस बारिश में अपने कर्तव्य का पालन कर रही है। पुलिस किसी भी हाल में अपने शहरवासियों की जिंदगी बचाने के लिए दिन रात मेहनत कर रही है। इस बात को जो लोग समझ गए हैं, वह घर में लॉकडाउन हो चुके हैं, जो नहीं समझ पा रहे हैं। वही सडकों पर घूम रहे हैं। कुछ लोग तो बेवजह ही घूम रहे हैं, कुछ लोग मजबूरी में घूम रहे हैं, जो लोग मजबूरी में घूूमते मिल रहे हैं। पुलिस उनकी मदद कर रही है, लेकिन जो लोग बेवजह घूमते मिल रहे हैं। अब उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रविवार को नागपुर में जोरदार बारिश होने के बाद शहर पुलिस के जवान कोराडी, कामठी, वाडी, खापरी, उमरेड, दिघोरी के अलावा शहर के तमाम स्थानों पर तैनात पुलिस जवान अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। सिपाही और अधिकारी के साथ पुलिस आयुक्त डा भूषणकुमार उपाध्याय भी सडकों पर नजर आ रहे हैं।
 

 

Created On :   30 March 2020 6:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story