लव, सेक्स और धोखा ! जानिए क्या है पूरा मामला ?

love, sex and cheating, know what is the matter behind this
लव, सेक्स और धोखा ! जानिए क्या है पूरा मामला ?
लव, सेक्स और धोखा ! जानिए क्या है पूरा मामला ?

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  कार में अपनी गर्लफ्रेंड की अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वाकया एक टीचर से जुड़ा है।  जिसने शादी का झांसा देकर पूर्व शिक्षिका का यौन शोषण किया है। मामला उजागर होने पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ सदर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी होना बाकी है। 

नौकरी से धोना पड़ा हाथ

पीड़ित 28 वर्षीय युवती है। वह निजी शैक्षणिक संस्थान में बतौर शिक्षिका कार्यरत थी। किसी कारण से पीड़िता को नौकरी छोड़ना पड़ी। हालांकि नौकरी जाने की वजह उसका आरोपी प्रेमी ही बताया जा रहा है। आरोपी का नाम रुनाल अशोक गडपायले (29) बैंक कालोनी, इंदौरा निवासी है। रुनाल धुलिया में निजी इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत है। 

शादी करने से मुकरा

2 अक्टूबर 2014 के पहले से दोनों में प्रेम संबंध थे। इन्हीं संबंधों के चलते रुनाल ने पीड़िता से शादी का वादा किया था,जिसके चलते दोनों सिविल लाइंस स्थित होटल हेरिटेज के सामने अपनी कार में ही शारीरिक संबंध स्थापित करते थे। इसके अलावा रुनाल पीड़िता को इसके लिए और भी कई स्थानों पर ले जा चुका है। कार में उसने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाया था। इस बीच पीड़िता ने रुनाल पर शादी के लिए दबाव बना शुरु किया, लेकिन रुनाल कोई न कोई बहाना बनाकर शादी की बात टालता रहा। हाल ही में रुनाल ने साफ शब्दों में पीड़िता से शादी करने से इंकार कर दिया है, जिससे मामला थाने जा पहुंचा। शनिवार को पीड़िता की शिकायत पर रुनाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। 

पता क्या पूछा लग गया चूना

अपने रिश्तेदार के यहां पहुंचीं दो महिलाओं को अज्ञात आरोपी चूना लगा गए। एक मामले में जिस महिला ने पता पूछा वह ठगी गई जबकि दूसरे मामले में अनजान को पता बताना एक महिला को अखर गया। 

20 कदम चलते ही आभूषण गायब

पंचशील वार्ड साकोली भंडारा निवासी कुसुम नंदकिशोर प्रजापति 11 नवंबर को पैदल अपने रिश्तेदार के घर पांचपावली जा रही थीं। इस दौरान दुर्गा माता मंदिर दामोदर स्कूल गली में दो अज्ञात युवक मिले। एक कुसुम प्रजापति के पास आया और उनसे कहा कि अग्रवाल अस्पताल कहां पर है। इसी बीच दूसरा भी वहां आ गया, उसने कहा कि आप भगवान के लिए कुछ दान करो। तुम्हारे परिवार का भला होगा। महिला झांसे में आ गई तब उनके कहे अनुसार उसने अपने कान में पहने सोने के गहने निकाल लिए। कीमत करीब 4 हजार रुपए थी। दोनों ने गहने को पर्स में रखने के लिए कहा। इसके बाद पर्स अपने पास रख कहा कि तुम 20 कदम चलो। उसके बाद ही पीछे मुड़कर देखना और अपना पर्स आकर ले जाना। कुसुम उन दोनों आरोपियों की बातों में आकर 20 कदम चलीं और उसके बाद पीछे मुड़कर देखा। दोनों आरोपी कहीं दिखाई नहीं दिए।  पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।



 

Created On :   13 Nov 2017 5:22 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story