मध्यप्रदेश ने लगाई महाराष्ट्र की बसों की आवाजाही पर रोक

Madhya Pradesh prohibits the movement of buses of Maharashtra
मध्यप्रदेश ने लगाई महाराष्ट्र की बसों की आवाजाही पर रोक
मध्यप्रदेश ने लगाई महाराष्ट्र की बसों की आवाजाही पर रोक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) ने मध्य प्रदेश में जाने वाली बसों के परिचालन पर शनिवार से रोक लगा दी है। जबकि निजी ट्रेवल्स चालकों ने भी मध्यप्रदेश में जाने वाली बसों के टिकट आरक्षण को बंद कर दिया है। महाराष्ट्र में प्रमुख रूप से नागपुर, नाशिक और धुलिया से मध्य प्रदेश के इंदौर समेत अन्य शहरों में नियमित रूप एसटी की बसें जाती हैं लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने 31 मार्च तक महाराष्ट्र की तरफ से आने वाली सरकारी और निजी यात्री बसों को अपने राज्य में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके चलते एसटी महामंडल ने मध्य प्रदेश में जाने वाली बसों के परिचालन पर रोक लगाने का फैसला किया है।    

एसटी महामंडल के उपाध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक शेखर चन्ने ने कहा कि मैं फिलहाल असम में चुनाव की ड्यूटी पर हूं। लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने जो आदेश जारी किया है उसका पालन किया जाएगा। जबकि एसटी की धुलिया विभाग नियंत्रक मनीषा सपकाल ने कहा कि हमारे विभाग से प्रतिदिन दो बसें इंदौर के लिए जाती हैं पर मध्य प्रदेश सरकार के फैसले के बाद शनिवार से बसों को चलाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मेरे पास यह जानकारी नहीं है कि प्रति दिन कितने यात्री इंदौर के लिए सफर करते थे। एसटी के नाशिक डिपो के एक अधिकारी ने कहा कि यहां से नियमित सुबह सात बजे जाने वाली बस आज रवाना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण मध्य प्रदेश में जाने वाले यात्री भी कम हो गए हैं।

दूसरी ओर निजी ट्रेवल्स वालों ने भी मध्यप्रदेश में बसों को भेजना बंद कर दिया है। नागपुर, औरंगाबाद, मुंबई और पुणे से कई निजी ट्रेवल्स की बसें मध्य प्रदेश के इंदौर समेत अन्य शहरों में रोजाना जाती हैं। मुंबई के निजी ट्रेवल्स चालक ने बताया कि हमारी मुंबई और पुणे से हर दिन दो बसें इंदौर के लिए जाती हैं। चूंकि टिकट की बुकिंग पहले से हो चुकी थी। इसलिए शनिवार रात की बस को छोड़ा गया। उसके बाद 31 मार्च तक मध्य प्रदेश के लिए बसें नहीं चलाई जाएंगी। 

Created On :   21 March 2021 12:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story