- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- प्रदेश का पहला कृषि उपसंचालक...
प्रदेश का पहला कृषि उपसंचालक कार्यालय हुआ ISO सर्टिफाइड

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा । जिला मुख्यालय स्थित कृषि उप संचालक कार्यालय मध्यप्रदेश का पहला आईएसओ सर्टिफाइड ऑफिस होगा। बुधवार को निरीक्षण करने आई ऑडिट टीम ने कृषि विभाग सहित एसडीएम कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एक-एक बिंदुओं पर बारीकी से जांच करते हुए अधिकारियों ने दोनों ही विभागों को ये प्रमाण पत्र प्रदान किए।
बुधवार को नई दिल्ली से आई ऑडिट टीम में लीड ऑडिटर प्रकाश मादरे और शिवांशु तिवारी शामिल थे। दोनों ही अधिकारियों ने विभागों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए, आईएसओ सर्टीफिकेशन के लिए कार्यालय में आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अध्यययन किया। इस दौरान उन्होंने विभाग द्वारा लगाए बोर्ड में फाइलों की स्थिति और जानकारियोंं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद बेहतर कार्य और ऑफिस में उपलब्ध सुविधाओं को देखते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
अधिकारी कर्मचारियों ने बदली सूरत
लगभग सौ साल पुराने भवन मं संचालित कृषि उपसंचालक कार्यालय की हालत बेहद खराब थी। दो साल पहले पदस्थ उप संचालक प्रकाश सर्राफ और आत्मा परियोजना प्रभारी केपी भगत ने जनभागीदारी से भवन की सूरत बदलने का बीड़ा उठाया। अधिकारी कर्मचारियों ने लगभग 10 लाख रुपए एकत्र किए। जनभागदारी योजना में शासन से राशि लेकर भवन की काया बदल दी। आज यह कार्यालय किसी कार्पोरेट दफ्तर की तरह नजर आता है।
इसके पहले कलेक्ट्रेट हो चुका है सर्टिफाइड
इसके पहले कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र को भी आईएसओ प्रमाण पत्र वितरित किए जा चुके है। दो साल पहले आई ऑडिट टीम ने निरीक्षण के बाद ये प्रमाणपत्र सौंपा था, लेकिन छिंदवाड़ा का कृषि विभाग पूरे प्रदेश का पहला आईएसओ ऑफिस होगा।
ये देखी व्यवस्थाएं
- कार्यालय में रिकॉर्डों की क्या स्थिति है।
- साफ-सफाई का कितना ध्यान रखा जाता है।
- कर्मचारी आईकार्ड लेकर आते हैं या नहीं।
- योजनाओं की जानकारी कैसे प्रदान की जाती है।
- कार्यालय में नोटिस बोर्ड चस्पा है या नहीं।
- फायर फाईटर कै क्या इंतजाम है।
- कर्मचारियों-अधिकारियों के अलावा आम लोगों के लिए बैठने की क्या व्यवस्था है।
- जल व्यवस्था के इंतजाम कार्यालय में है या नहीं

Created On :   27 Jan 2018 12:48 PM IST