महाराष्ट्र : 23 जून को 20 जिलों की 146 ग्राम पंचयातों के चुनाव

Maharashtra: 146 Gram Panchayats election of 20 districts on 23rd June
महाराष्ट्र : 23 जून को 20 जिलों की 146 ग्राम पंचयातों के चुनाव
महाराष्ट्र : 23 जून को 20 जिलों की 146 ग्राम पंचयातों के चुनाव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के 20 जिलों की 146 ग्राम पंचायतों के चुनाव 23 जून को होंगे। इसी दिन 62 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद और विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिक्त 6 हजार 719 सदस्य पद के उपचुनाव के लिए भी वोटिंग होगी। सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक मतदान किया जा सकेगा। गडचिरोली के ग्राम पंचायतों के लिए सुबह 7.30 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। सभी जगहों पर 24 जून को मतणगना होगी। इन सभी चुनाव क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है। सोमवार को राज्य चुनाव आयुक्त जे एस सहारिया ने यह जानकारी दी। सहारिया ने बताया कि ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए 31 मई से 6 जून के बीच नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। छुट्टी के दो दिन 2 और 5 जून को नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की जांच 7 जून को होगी। 10 जून तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन चुनाव चिन्ह का वितरण किया जाएगा। 23 जून को वोट डाले जाएंगे। सहारिया ने बताया कि जुलाई 2019 से सितंबर 2019 के बीच जिन ग्राम पंचायतों की अवधि खत्म हो रही है वहां पर चुनाव होगा। 

जिलेवार ग्राम पंचायतों के होने वाले चुनाव 

राज्य के चंद्रपुर में 22, नाशिक में 74, धुलिया में 1, अकोला में 1, यवतमाल में 3, वाशिम में 1, बुलडाणा में 1, वर्धा में 4, जलगांव में 1, अहमदनगर में 10, पुणे में 3, सातारा में 3, सांगली में 1, कोल्हापुर में 1, उस्मानाबाद में 1, लातूर में 2, नांदेड़ में 1, पालघर में 7, रायगड में 8 और रत्नागिरी में 1 में कुल 146 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। 

उपचुनाव के लिए सरपंचों की रिक्त सीटें 

राज्य के नाशिक में 3, अहमदनगर में 1, नंदूरबार में 2, पुणे में 3, सोलापुर में 1, सातारा में 6, औरंगाबाद में 4, नांदेड में 8, उस्मानाबाद में 2, परभणी में 1, वाशिम में 5, बुलडाणा में 1, चंद्रपूर में 1, भंडारा में 5, ठाणे में 1, पालघर में 2, रायगड में 10, रत्नागिरी में 5 और सिंधुदुर्ग में 1 कुल 62 ग्राम पंचयतों के सरपंच पद की रिक्त सीट पर चुनाव होंगे। 

Created On :   20 May 2019 4:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story