- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Maharashtra cabinet expansion shivsena ncp congress uddhav thackeray ajit pawar live updates
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार: शिवसेना को 12, राकांपा को 16 और कांग्रेस को मिले 12 मंत्री पद
हाईलाइट
- महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ
- तीनों पार्टियों से कुल 36 मंत्रियों ने शपथ ली
- अजित पवार फिर बने राज्य के उपमुख्यमंत्री
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में आज (सोमवार) उद्धव सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। उद्धव ठाकरे राज्य के मुख्यमंत्री है। आदित्य ठाकरे कैबिनेट मंत्री बन गए हैं। एनसीपी नेता अजित पवार एक बार फिर डिप्टी सीएम बने हैं। कैबिनेट विस्तार में कुल 36 मंत्रियों ने शपथ ली।
शिवसेना को 12, राकांपा के 16 व कांग्रेस को 12 मंत्री पद
शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार में राकांपा के 16, कांग्रेस के 12 व शिवसेना के पास मुख्यमंत्री सहित 12 मंत्री पद हैं। इनमें राकांपा के पास 10 कैबिनेट व 4 राज्यमंत्री पद, शिवसेना के पास 10 कैबिनेट व 3 राज्य मंत्री व कांग्रेस को 10 कैबिनेट और 2 राज्यमंत्री पद मिले हैं। जबकि सरकार को समर्थन दे रहे तीन निर्दलियों को भी मंत्री बनाया गया है।
कैबिनेट मंत्री पार्टी क्षेत्र
1. अजित पवार (उपमुख्यमंत्री) राकांपा प. महाराष्ट्र
2. अशोक चव्हाण कांग्रेस मराठवाडा
3. दिलीप वलसे पाटिल राकांपा पश्चिम महाराष्ट्र
4- धनंजय मुंडे राकांपा मराठवाडा
5- विजय वडेट्टीवार कांग्रेस विदर्भ
6- अनिल देशमुख राकांपा विदर्भ
7- हसन मुश्रीफ राकांपा पश्चिम महाराष्ट्र
8- वर्षा गायकवाड़ कांग्रेस मुंबई
9- राजेन्द्र शिंगणे राकांपा विदर्भ
10- नवाब मालिक राकांपा मुंबई
11-राजेश टोपे राकांपा मराठवाडा
12- सुनील केदार कांग्रेस विदर्भ
13- संजय राठोड़ शिवसेना विदर्भ
14- गुलाबराव पाटिल शिवसेना उ.महाराष्ट्र
15-अमित विलासराव देशमुख कांग्रेस मराठवाडा
16- दादाजी भुसे शिवसेना उ.महाराष्ट्र
17- जितेंद्र आव्हाड राकांपा ठाणे
18- संदीपान भुमरे शिवसेना मराठवाडा
19- बाला साहेब पाटिल राकांपा प.महाराष्ट्र
20-यशोमति ठाकुर कांग्रेस विदर्भ
21-अनिल परब शिवसेना मुंबई
22-उदय सामंत शिवसेना कोंकण
23-के सी पाडवी कांग्रेस उ.महाराष्ट्र
24- शंकरराव गडाख क्रांतिकारी शेतकरी उ.महाराष्ट्र
25- असलम शेख कांग्रेस मुंबई
26- आदित्य ठाकरे शिवसेना मुंबई
शिवसेना से किस-किस ने ली मंत्री पद की शपथ: आदित्य ठाकरे, अनिल परब, प्रताप सरनाईक, रवीन्द्र वायकर, सुनील राउत, उदय सामंत, संजय राठौड़, संजय राठौड़, भूसे दादाजी, उदय सामं, बच्चु कडू, प्रकाश अबिटकर, संजय शिरसाट, अब्दुल सत्तार, तानाजी सावंत, गुलाबराव पाटील, सुहास कांदे।
एनसीपी से किस-किस ने ली मंत्री पद की शपथ: अजित पवार, धनंजय मुंडे, जयंत पाटील, छगम भुजबल, जीतेंद्र अव्हाड, नवाब मलिक, दिलीप वलसे पाटील, हसन मुश्रीफ, बालासाहेब पाटील, दत्ता भरणे, अनिल देशमुख, राजेश टोपे और डॉ. राजेंद्र शिंगणे।
कांग्रेस से किस-किस ने ली मंत्री पद की शपथ: अशोक चव्हाण, केसी पडवी, विजय वडेट्टीवार, अमित देशमुख, सुनील केदार, यशोमती ठाकुर, वर्षा गायकवाड़, असलम शेख, सतेज पाटिल और विश्वजीत कदम।
- मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
Shiv Sena's Aaditya Thackeray takes oath as minister in Maharashtra Government. pic.twitter.com/ammdFNEuO1
— ANI (@ANI) December 30, 2019
राज्यमंत्री
27- अब्दुल सत्तार कांग्रेस मराठवाड़ा
28- सतेज उर्फ बंटी पाटील कांग्रेस प.महाराष्ट्र
29- शंभुराज देसाई शिवसेना प.महाराष्ट्र
30- बच्चू कडू निर्दलीय विदर्भ
31- डॉ विश्वजीत पतंगराव कांग्रेस प.महाराष्ट्र
32- दत्ता भरणे राकांपा प.महाराष्ट्र
33- आदिति सुनील तटकरे राकांपा कोंकण
34- संजय बनसोडे राकांपा प.महाराष्ट्र
35- प्रजक्त तानपुरे राकांपा उ.महाराष्ट्र
36-राजेन्द्र पाटिल (वड्रावरकर) निर्दलीय प.महाराष्ट्र
Nationalist Congress Party leader Nawab Malik takes oath as minister in Maharashtra Government https://t.co/3MtfAAUoSk pic.twitter.com/qCW4DWOgdK
— ANI (@ANI) December 30, 2019
- कांग्रेस की ओर से वर्षा गायकवाड़ ने शपथ ली। वह चार विधायक रह चुकी हैं। कांग्रेस का दलित चेहरा भी हैं।
- एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ। धनंजय भाजपा नेता पंकजा मुंडे के चचेरे भाई हैं।
- एनसीपी नेता दिलीप वलसे पाटिल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। पाटिल विधानसभा स्पीकर रह चुके हैं।
- कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
Mumbai: Senior Congress leader and former CM, Ashok Chavan takes oath as minister in Maharashtra Government pic.twitter.com/BPxEI6US7z
— ANI (@ANI) December 30, 2019
- सबसे पहले अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली है। अजित ने इससे पहले भाजपा के साथ सरकार बनाकर उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अब पवार एनसीपी की तरफ से उद्धव सरकार में डिप्टी सीएम बने हैं।
Ajit Pawar takes oath as minister in Maharashtra Government, he will be the Deputy Chief Minister of the state pic.twitter.com/whPnlkkFr9
— ANI (@ANI) December 30, 2019
भोपाल: आईसेक्ट द्वारा डॉ. सी.वी. रामन विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट द्वारा लर्निंग एंड डेवलपमेंट की पहल के तहत बिलासपुर छत्तीसगढ़ स्थित डॉ. सी.वी. रामन विश्वविद्यालय में "टीम बिल्डिंग, टाइम मैनेजमेंट और सॉफ्ट स्किल्स" विषय एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। आईसेक्ट भोपाल की कॉर्पोरेट एचआर टीम इस अवसर पर बिलासपुर में उपस्थित रही और श्रीमती पुष्पा कश्यप की अध्यक्षता में टीम एचआर, बिलासपुर ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस इंटरैक्टिव सत्र में 80 से अधिक फैकल्टी सदस्यों ने अपनी पूरी भागीदारी के साथ भाग लिया। विशेषज्ञ प्रख्यात वक्ता श्रीमती गीतिका जोशी जो प्रबंधन और सॉफ्ट स्किल्स में एक कॉर्पोरेट ट्रेनर हैं, ने बात करते हुए टाइम मैनेजमेंट के कई टिप्स दिए और कार्यस्थल पर प्रोडक्टिव होने के तरीके बताए। श्री गौरव शुक्ला, डॉ. सीवीआरयू के रजिस्ट्रार और प्रो-वाइस चांसलर श्रीमती जयती मित्रा ने इस तरह के प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मचारियों को अपस्किल करने में एलएंडडी/कॉर्पोरेट एचआर टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कुछ अंतराल पर अपने तकनीकी और गैर-तकनीकी कर्मचारियों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा। सीवीआरयू बिलासपुर के चांसलर श्री संतोष चौबे, आईसेक्ट के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी और आईसेक्ट विश्वविद्यालय समूह की निदेशक श्रीमती अदिति चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की सफलता पर टीम सीवीआरयू और कॉर्पोरेट एचआर/एल एंड डी को बधाई दी।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र सहित 7 राज्यों में भू-जल प्रबंधन में होगा सुधार, केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र के सुदूर इलाकों में मोबाइल थियेटर से दिखाई जाएगी दबंग 3
दैनिक भास्कर हिंदी: शिवसेना को खत्म करना चाहती थी भाजपा, सरकार की नजर में महाराष्ट्र का विकास ही सर्वोपरि
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र: शिवसेना नेता शेखर जाधव को अज्ञात शख्स ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
दैनिक भास्कर हिंदी: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आंध्रप्रदेश के ‘दिशा’ की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी बनेगा कानून