महाराष्ट्र को चार राष्ट्रीय जल पुरस्कार

Maharashtra gets four National Water Awards
महाराष्ट्र को चार राष्ट्रीय जल पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ श्रेणी में रत्नागिरी महाराष्ट्र को चार राष्ट्रीय जल पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए दिए जा रहे वर्ष 2020 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में रत्नागिरी जिले की दापोली नगर पंचायत को सर्वश्रेष्ठ श्रेणी में देश में दूसरा पुरस्कार प्राप्त होने के साथ ही विभिन्न श्रेणी में महाराष्ट्र की झोली में चार पुरस्कार आए है। जल संरक्षण और जल संसाधन प्रबंधन क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले राज्य, संस्थाएं और व्यक्तियों को 11 श्रेणियों में 57 पुरस्कार दिए जा रहे है। इनमें महाराष्ट्र को चार पुरस्कार मिले है। वहीं सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय में पुरस्कारों के लिए चुनी गई देश की तीन सर्वश्रेष्ठ तीन निकायों में दापोली नगर पंचायत दूसरा स्थान मिला है। सर्वश्रेष्ठ ग्रामपंचायतों की श्रेणी में पश्चिम विभाग से जिन तीन ग्रामपंचायतों को चुना गया है, उनमें सोलापुर जिले की सुर्डी को तीसरा और जल प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए देशभर से चुनी गई तीन गैर सरकारी संस्थाओं में औरंगाबाद की ग्राम विकास संस्था को भी तीसरा पुरस्कार मिला है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को इन पुरस्कारों की घोषणा की है।

Created On :   8 Jan 2022 3:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story