- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- महाराष्ट्र को पर्यटन क्षेत्र में...
महाराष्ट्र को पर्यटन क्षेत्र में मिले हैं तीन पुरस्कार

By - Bhaskar Hindi |28 Sept 2018 6:35 PM IST
महाराष्ट्र को पर्यटन क्षेत्र में मिले हैं तीन पुरस्कार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पर्यटन क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए महाराष्ट्र के दो होटल और एक गैर सरकारी संस्था को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार केन्द्रीय पर्यटन मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) के जे एल्फॉन्स के हाथों दिए गए। पर्यटन मंत्रालय की ओर से विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में 2016-17 के लिए पर्यटन क्षेत्र के विकास में योगदान देने वाले 77 होटल्स और संस्थाओं को विभिन्न श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित लेमन ट्री होटल और मुंबई के मेलुहा-द-फर्न तथा मुंबई के ग्रासरुट जर्नी प्राइवेट लिमिटेड संस्था को सम्मानित किया गया।
Created On :   28 Sept 2018 7:07 PM IST
Next Story