उपराजधानी में शीघ्र एक और एयरपोर्ट , 700 करोड़ मंजूर

Maharashtra Government Approved 700 Crore Rupees for One More Airport
उपराजधानी में शीघ्र एक और एयरपोर्ट , 700 करोड़ मंजूर
उपराजधानी में शीघ्र एक और एयरपोर्ट , 700 करोड़ मंजूर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में एक और एयरपोर्ट बनेगा और इसके प्रारूप व 700 करोड़ खर्च करने के लिए सरकार से मंजूरी दे दी गई है।पहले चरण में 200 करोड़ के कार्यों को सरकार मंजूरी दे चुकी है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र  फडणवीस  बेसा बेलतरोड़ी में चार योजनाओं के भूमिपूजन के अवसर पर बोल रहे थे। अध्यक्षता केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने की। नया एयरपोर्ट पुराने एयरपोर्ट के पास ही बनने की संभावना जताई जा रही है। मंच पर प्रमुखता से पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, जलापूर्ति मंत्री बबनराव लोणीकर, सांसद कृपाल तुमाने, सांसद डा. विकास महात्मे, विधायक सुधीर पारवे, महापौर नंदा जिचकार, जिला परिषद अध्यक्ष निशा सावरकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कादंबरी बलकवडे, पुलिस आयुक्त डा. के. व्यंकटेशम, संतोषकुमार उपस्थित थे। 

उत्कृष्ट डिजाइन तैयार की है 
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मनीषनगर उड़ानपुल के लिए उत्कृष्ट डिजाइन तैयार करके दी है। इसी कारण किसी के मकान पर हथौड़ा चलाने की जरूरत नहीं पड़ी। मनीषनगर उड़ानपुल के लिए 10 साल तक संघर्ष करना पड़ा। उड़ानपुल के साथ अंडरपास भी बनेगा। यहां यातायात की समस्या नहीं होगी। जिन्होंने भूमिपूजन किया, उन्हीं के हाथों उद्घाटन होने की बात कह कर विपक्ष को ताना मारा। श्री गडकरी व मैंने अच्छी संस्थाओं को नागपुर में लाने की कोशिश की। दावा किया कि इस कारण ही यहां अच्छा विकास कार्य हो रहा है। नागपुर में विधि विद्यापीठ बनाई जा रही है। इसका परिसर भी विद्यापीठ का ही होगा। 

सीवरेज के पानी से 78 करोड़ का राजस्व 
केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने कहा कि मनपा का सीवरेज पानी इस्तेमाल कर 78 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया जाएगा। अनधिकृत निर्माणकार्य नहीं करने का आह्वान करते हुए कहा कि शासकीय नियमानुसार मकान बनाए जाएं। मुख्यमंत्री फडणवीस व केंद्रीय मंत्री गडकरी ने पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के काम की सराहना की। जिले में जारी विकास योजनाओं में पालकमंत्री की बड़ी भूमिका है।  शहर के विकास के लिए 800 करोड़ की निधि दी गई है। इसके पूर्व इतनी निधि शहर को नहीं मिली। पुलिस का खुद का मकान हो, इसलिए पुलिस के 1500 मकान का प्रस्ताव सरकार के समक्ष पेश होगा, यह जानकारी मुख्यमंत्री ने दी। 

Created On :   29 Jan 2018 11:08 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story