ठाणे मनपा ने जापान से खरीदी 100 साइकिल, जानिए क्यों?

Maharashtra government bought 100 cycles from Japan for Environment protection
ठाणे मनपा ने जापान से खरीदी 100 साइकिल, जानिए क्यों?
ठाणे मनपा ने जापान से खरीदी 100 साइकिल, जानिए क्यों?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर से सटे ठाणे में पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए ठाणे महानगर पालिका किराए पर साइकिल उपलब्ध कराएगी। साइकिल के इस्तेमाल के लिए 10 रुपए प्रति घंटे बतौर किराया देना होगा। ठाणे मनपा 500 साइकिल उपलब्ध करा रही है। इसके लिए फिलहाल जापान से 100 साइकिल खरीदी गई है।

ठाणे मनपा ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर यह योजना शुरू की है। शहर में यह सुविधा शुरू हो गई है। युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने इसका उद्घाटन किया। 5500 रुपए कीमत वाली ये साइकिल GPRS से लैस हैं। साइकिल और उसकी सवारी को किसी तरह के नुकसान के मद्देनजर इनका समूह बीमा भी कराया गया है।

प्रदूषण में आएगी कमी

इस संबंध में ठाणे मनपा के एक अधिकारी का कहना है कि हमें उम्मीद है, इस पहल से शहर के प्रदूषण में कमी आ सकेगी। कम दूरी के सफर के लिए लोग इनका इस्तेमाल करेंगे। फिलहाल 30 साइकिल के साथ यह सुविधा शुरू की गई है। इसके लिए उपभोक्ता को एक स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा। 250 रुपए के रिचार्ज वाले इस कार्ड को साइकिल स्टैंड पर लगे मशीन पर स्वेप कर किराया चुकाया जा सकेगा। मोबाइल एप से भी साइकिल बुक की जा सकेगी।

Created On :   26 Aug 2017 12:02 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story