पशुओं को मक्का खिलाएगी महाराष्ट्र सरकार, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

Maharashtra Government will feed maize to animals, this is reason
पशुओं को मक्का खिलाएगी महाराष्ट्र सरकार, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान
पशुओं को मक्का खिलाएगी महाराष्ट्र सरकार, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फडरेशन के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदे गए मक्के को खपाना प्रदेश सरकार को भारी पड़ रहा है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने मक्के को पशुओं को खिलाने के लिए अब गौशालाओं को देने का फैसला किया है। विधान परिषद में प्रदेश के खाद्य व आपूर्ति मंत्री गिरीश बापट ने यह जानकारी दी। बापट ने कहा कि राज्य में मक्के की खरीदी काफी हुई है। राशन दुकानों के माध्यम से ग्राहकों को मक्का दिया जा रहा है। लेकिन लोग उसको लेने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। हालत यह है कि गोदामों में पड़ा मक्का खराब हो रहा है। हमने हाल ही में 20 टन मक्का नष्ट कर दिया। 

नहीं हो रही समर्थन मूल्य पर खरीदे गए अनाज की खपत 
सोमवार को सदन में राष्ट्रवादी कांग्रेस के सदस्य जयवंतराव जाधव ने नाशिक में किसानों द्वारा मक्का बेचने के लिए पंजीयन कराने के बावजूद खरीदी न किए जाने का मुद्दा उठाया था। इसके जवाब में बापट ने कहा कि नाशिक के किसानों ने निश्चित समय पर अपना मक्का नहीं बेचा। फिर भी नाशिक और अहमदनगर के जिन किसानों ने पंजीयन कराया है, उनका मक्का खरीदा जाएगा। 

पशुओं को मक्का खिलाएगी सरकार 
बापट ने कहा कि राज्य भर का मक्का खरीदना सरकार के लिए संभव नहीं है। क्योंकि इससे खजाने पर काफी आर्थिक भार पड़ेगा। बापट ने बताया कि नाशिक में 1522 किसानों से मक्का खरीदी जाना बाकी है। इनसे लगभग 1 लाख 26 हजार क्विंटल मक्का खरीदा जाएगा।

Created On :   19 March 2018 1:58 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story