- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- राज ठाकरे विदर्भ दौरे पर, मनसे...
राज ठाकरे विदर्भ दौरे पर, मनसे कार्यकर्ताओं से रणनीति को लेकर खास चर्चा

By - Bhaskar Hindi |18 Sept 2022 12:06 PM IST
नागपुर राज ठाकरे विदर्भ दौरे पर, मनसे कार्यकर्ताओं से रणनीति को लेकर खास चर्चा
डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे 5 दिन के विदर्भ दौरे पर रहेंगे। रविवार को सुबह 8.30 बजे रेलवे स्टेशन पर आगमन के बाद शहर व जिले के मनसे कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे हैं। 19 सितंबर को दोपहर 4 बजे चंद्रपुर के लिए रवाना होंगे। चंद्रपुर में कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद 20 सितंबर को दोपहर 4 बजे अमरावती रवाना होंगे। 22 सितंबर की शाम को रेल से मुंबई के लिए रवाना होंगे। ठाकरे के दौरे के नियोजन की तैयार की गई है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दो दिन पहले ही नागपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरे में ठाकरे विविध सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी चर्चा करेंगे।
Created On :   18 Sept 2022 5:29 PM IST
Next Story