महाराष्ट्र देश में अव्वल : एक करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन हुआ पूरा, मिली दोनों खुराक

Maharashtra tops in country: Vaccination completed of one crore people, both doses received
महाराष्ट्र देश में अव्वल : एक करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन हुआ पूरा, मिली दोनों खुराक
महाराष्ट्र देश में अव्वल : एक करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन हुआ पूरा, मिली दोनों खुराक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण के मामले में महाराष्ट्र ने एक और उपलब्धी हासिल की है। राज्य में 1 करोड़ लोगों का टीकाकरण पूरा हो चुका है यानि इन्हें टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है। महाराष्ट्र में अब तक 4 करोड़ 17 लाख लोगों को टीका लगा है। जिसमें से 1 करोड़ 64 लाख 308 लोगों को टीके की दोनों खुराक लगा दी गई है। टीके की दोनों खुराक के मामले में महाराष्ट्र देश में पहले क्रमांक पर है। दूसरे क्रमांक वाले उत्तर प्रदेश में फिलहाल 75 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराक मिल सकी है।  

राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने राज्य में दोनों खुराक लेने वालों की संख्या एक करोड़ तक पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग की तारीफ की है। सोमवार शाम चार बजे तक राज्य में पौने चार लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था और दोनों डोज लेने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ 64 हजार 308 तक जा पहुंची। राज्य में अब तक 3 करोड़ 16 लाख 9 हजार 227 लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, वहीं दोनों खुराक लेने वालों की संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गई है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने दी। राज्य में सोमवार को लगभग 4100 टीकाकरण केंद्र शुरू किए गए हैं, जिसके माध्यम से शाम 4 बजे तक 3 लाख 75 हजार 974 नागरिकों का टीकाकरण किया गया। 

 

Created On :   26 July 2021 2:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story