लगातार बारिश को प्राकृतिक आपदा मानेगी महाराष्ट्र- मिलेगी नुकसान भरपाई 

Maharashtra will consider incessant rains as a natural disaster - will get compensation
लगातार बारिश को प्राकृतिक आपदा मानेगी महाराष्ट्र- मिलेगी नुकसान भरपाई 
मंत्रिमंडल का फैसला  लगातार बारिश को प्राकृतिक आपदा मानेगी महाराष्ट्र- मिलेगी नुकसान भरपाई 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में लगातार बारिश को अब प्राकृतिक आपदा माना जाएगा। इससे हुए फसलों के नुकसान के लिए प्राभावितों को सरकार की ओर से आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल ने लगातार बारिश को प्राकृतिक आपदा घोषित करने और उससे फसलों का हुए नुकसान के लिए मदद देने को मंजूरी दी गई है। मंत्रिमंडल ने लगातार बारिश को परिभाषित किया है।प्रदेश के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार ने बताया कि कम से कम 5 दिन लगातार 10 मिमी बारिश होने की स्थिति में अब उसको प्राकृतिक आपदा माना जाएगा। इससे लगातार बारिश के कारण 33 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान होने पर किसानों को मदद प्रदान की जाएगी। मंत्रिमंडल के फैसले के अनुसार फिलहाल स्वयंचलित मौसम केंद्रों में 24 घंटों में 65 मिमी से अधिक बारिश होने पर अतिवृष्टि प्रभावित संबंधित राजस्व मंडल के सभी गांवों में फसलों के नुकसान का पंचनामा किया जाता है। किसानों के फसलों का 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने पर प्रचलित दरों के अनुसार मदद प्रदान की जाती है। लेकिन कई बार राजस्व मंडल में लगातार बारिश होती है मगर वह अतिवृष्टि के श्रेणी में नहीं आती है। ऐसी स्थिति में आपदा प्रभावित किसानों को सरकार से मदद नहीं मिल पाता थी। लेकिन अब सरकार की ओर से लगातार बारिश होने पर भी नुकसान भरपाई देने का फैसला लिया गया है। इससे आपदा प्रभावित किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।  
 

Created On :   5 April 2023 2:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story