महाराष्ट्र की आर्थिक रफ्तार सुस्त, प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी का अनुमान

Maharashtras economic growth slow, per capita income projected to rise
महाराष्ट्र की आर्थिक रफ्तार सुस्त, प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी का अनुमान
आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट महाराष्ट्र की आर्थिक रफ्तार सुस्त, प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी का अनुमान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश की प्रगति का इंजन माने जाने वाले राज्य महाराष्ट्र की आर्थिक रफ्तार कमजोर होती दिखाई दे रही है।बुधवार को विधामनसभा में पेश राज्य की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट-2022-23 के अनुसार प्रदेश की विकास दर 6.8 फीसदी रहने का अनुमान है जबकि गत वर्ष यह आकड़ा 9.01 प्रतिशत था। राज्य के वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा पेश आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के कृषि व संबन्धित क्षेत्र की विकास दर 10.02 व उद्योगिक क्षेत्र की विकास दर में 6.01 प्रतिशत की बढोत्तरी अपेक्षित है। हालांकि आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में राज्य के प्रति व्यक्ति आय में बढोत्तरी का अनुमान जताया गया है। वर्ष 2022-23 में प्रति व्यक्ति आय सालाना 2,42,247 रुपए अपेक्षित है जबकि साल 2021-22 में यह प्रति व्यक्ति आय 2,15,233 रुपए था।

सर्वेक्षण के अनुसार उद्योग क्षेत्र में 6.1 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र में 6.4 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है। 2021-22 के जीएसडीपी की तुलना में 3 प्रतिशत की कमी का अनुमान है। कृषि और संबद्ध क्षेत्र की वृद्धि 11.4 प्रतिशत थी, उद्योग 3.8 प्रतिशत था, सेवा क्षेत्र 10.6 प्रतिशत था। रिपोर्ट में कहा गया है कि अग्रिम अनुमानों के अनुसार, 2022-23 के लिए सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 35,27,084 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। जबकि वास्तविक (स्थिर 2011-12 कीमतों पर) जीएसडीपी 21,65,558 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया कि चालू कीमतों पर राष्ट्रीय जीडीपी में महाराष्ट्र की औसत हिस्सेदारी सबसे अधिक 14 प्रतिशत है।

कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी 

राज्य में 2022 के दौरान 119.8 फीसदी बारिश हुई। खरीफ सीजन 2022-23 में 157.97 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई का कार्य हुआ। अनाज, तिलहन, कपास और गन्ने के उत्पादन में क्रमशः 10 प्रतिशत, 19 प्रतिशत, 5 प्रतिशत और चार प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है। रबी सीजन 2022-23 में 57.74 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई की गई। दालों का उत्पादन 34 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है जबकि अनाज और तिलहन का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत कम होने की उम्मीद है।


आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार  राज्यमेंसड़कोंपर चलनेवालेकुलवाहनोंकीसंख्यामेंइजाफाहुआहै। 1 जनवरी2022कोराज्यमेंचलनेवालेवाहनोंकीकुलसंख्या४ करोड़ 9लाखथी, जो1 जनवरी 2023 को4 करोड़ 33 लाख हो गयी है। यानि एक साल के भीतर महाराष्ट्र में वाहनों की संख्या में 24 लाख की बढ़ोतरी हुई। राज्य में प्रति किलोमीटरवाहनों की संख्या 128 से बढ़ कर 134 हो गई है। इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। आर्थिक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2022 में पंजीकृत इलेक्ट्रिक वाहनों  की संख्या 1,92, 997 है। 

आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की मुख्य बातें इस प्रकार हैं।

•    अनुमानों के अनुसार 2022-23 के लिए प्रति व्यक्ति राज्य आय 2021-22 के 2,15,233 के मुकाबले 2,42,247 रहने की उम्मीद है।
•    2021-22 के दौरान प्रति व्यक्ति आय के मामले में महाराष्ट्र 2,15,233 के साथ 5वें और कर्नाटक (2,78,786) पहले क्रमांक पर था। 
•     2022-23 में प्रति व्यक्ति आय 2,42,247 रहने का अनुमान है।
•    राज्य में 30 सितंबर 2022 तक प्रति लाख जनसख्या के पीछे 23 एटीएम था। 
•    प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 18 जनवरी 2023 तक राज्य में कुल 3.25 करोड़ बैंक खाते खोले गए। जिसमें से 56 प्रतिशत ग्रामीण और अर्थ शहरी क्षेत्र में खाते खोले गए।

 

Created On :   8 March 2023 3:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story