Jabalpur News: साइंस कॉलेज में प्राचार्य की कुर्सी को लेकर चल रहा विवाद थमा

साइंस कॉलेज में प्राचार्य की कुर्सी को लेकर चल रहा विवाद थमा
  • 12 दिन बाद डॉ. महोबिया को किया रिलीव
  • साइंस कॉलेज में बतौर प्राचार्य डॉ. संतोष जाटव की जॉइनिंग हो चुकी है
  • विगत दिवस वर्तमान प्राचार्य द्वारा नियमानुसार आदेश जारी कर उन्हें रिलीव कर दिया गया है।

Jabalpur News: साइंस कॉलेज में प्राचार्य की कुर्सी को लेकर मचा बवाल अब थम गया है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संतोष जाटव ने अपनी जॉइनिंग के 12 दिन बाद आदेश जारी कर डॉ. एएल महोबिया को कार्यमुक्त कर दिया है। डॉ. जाटव ने साइंस कॉलेज में विगत 20 जून को कार्यभार ग्रहण कर लिया था लेकिन डॉ. महोबिया के रिलीव नहीं होने से विवाद की स्थिति बनी रही।

पिछले दिनों जनभागीदारी समिति के सदस्यों ने डॉ. महोबिया पर कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया था, जिसके बाद कॉलेज में तनावपूर्ण स्थिति चल रही थी।

उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश का हवाला देकर जारी किए गए कार्य मुक्ति आदेश के बाद घटनाक्रम पर तो विराम लग गया लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि आदेश जारी होने में इतना समय क्यों लगा और डॉ. महोबिया को कहां के लिए रिलीव किया गया है, यह स्पष्ट नहीं है। ये दोनों सवाल चर्चा का विषय बने हुए हैं।

साइंस कॉलेज में बतौर प्राचार्य डॉ. संतोष जाटव की जॉइनिंग हो चुकी है, तो जाहिर है कि पूर्व प्राचार्य को रिलीव होना चाहिए था। विगत दिवस वर्तमान प्राचार्य द्वारा नियमानुसार आदेश जारी कर उन्हें रिलीव कर दिया गया है।

-डॉ. पंजाबराव चंदेलकर, क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा विभाग

Created On :   5 July 2025 7:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story