म्हैसकर गडचिरोली, तागडे बने गोंदिया के पालक सचिव, चार आईएएस अधिकारियों के तबादले 

Maheskar Gadchiroli and Tagde become foster secretary of Gondia
म्हैसकर गडचिरोली, तागडे बने गोंदिया के पालक सचिव, चार आईएएस अधिकारियों के तबादले 
म्हैसकर गडचिरोली, तागडे बने गोंदिया के पालक सचिव, चार आईएएस अधिकारियों के तबादले 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के वन विभाग के प्रधान सचिव मिलिंद म्हैसकर गडचिरोली के पालक सचिव बनाए गए हैं। जबकि सामाजिक न्याय व विशेष सहायता विभाग के प्रधान सचिव श्याम तागडे गोंदिया के पालक सचिव होंगे। गुरुवार को राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने चार जिलों के पालक सचिवों की नियुक्ति के संबंध में शासनादेश जारी किया। इसके अनुसार राज्य के उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव जलोटा सातारा के पालक सचिव नियुक्त किए गए हैं। वहीं जलापूर्ति व स्वच्छता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. संजय चहांदे पालघर के पालक सचिव बनाए गए हैं। 

मनु कुमार श्रीवास्तव गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव बने

राज्य सरकार ने गुरुवार को 4 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। मनु कुमार श्रीवास्तव को गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। जबकि नागपुर मनपा के आयुक्त पद से हटाए गए तुकाराम मुंढे का तबादला रद्द किया गया है। फिलहाल उन्हें कहीं नई पोस्टिंग नहीं दी गई है। मदद व पुनर्वसन विभाग के सचिव किशोर निंबालकर को महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के सदस्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है। इसके पहले मुंढे को इस पद पर भेजा गया था। एमजे प्रदीप चंद्र को महाराष्ट्र राज्य खनिकर्म महामंडल (नागपुर) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। जबकि ई रविंद्रन को सह बिक्रीकर आयुक्त, मुंबई के पद पर भेजा गया है। कैलाश शिंदे सिडको (नई मुंबई) के प्रबंध निदेशक बनाए गए हैं।   
 

Created On :   10 Sept 2020 5:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story