- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने वाली...
बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने वाली नौकरानी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,मुंबई। महानगर के उपनगर साकीनाका इलाके में रहने वाली एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने नौ वर्षीय बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने वाली नौकरानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पास्को कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार साकीनाका इलाके में रहने वाली पीड़ित बच्ची की मां व्यवसाय करती है। अपने व्यवसाय के सिलसिले में वह दिनभर घर से बाहर रहती है। बच्ची की देखभाल के लिए उसने एक महिला को नौकरी पर रखा था।
दो दिन पहले अपनी मां के घर आने पर बच्ची ने शिकायत की कि आरोपी महिला उसे अपने मोबाईल पर पोर्न वीडियो दिखाती है। बच्ची की बात से आश्चर्यचकित महिला ने बच्ची से विस्तार से पूछा तो उसने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से आरोपी महिला उसे पोर्न वीडियो दिखा रही थी। इसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की। आरोपी महिला के खिलाफ पास्को कानून के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। उसके पास से जब्त मोबाईल में कई पोर्न क्लिप मिले हैं।
Created On :   28 April 2018 7:08 PM IST