मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर तीन की मौत और 6 घायल

Major accident - 3 killed and 6 injured on Mumbai Pune Expressway
मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर तीन की मौत और 6 घायल
बड़ा हादसा मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर तीन की मौत और 6 घायल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई- पुणे एक्सप्रेस वे पर सोमवार तड़के हुए भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह जख्मी हो गए। हादसे के दौरान तीन कारों के साथ टेंपो, बस और ट्रेलर एक दूसरे से टकरा गए। रायगढ़ जिले के खालापुर तालुका में स्थित ढेकू गांव के पास बोरधाट में यह हादसा सुबह छह बजे के करीब हुआ। पुणे से मुंबई की ओर जाने वाली गाड़ियां एक दूसरे से टकराईं जिसके बाद मार्ग बंद हो गया। करीब दो घंटे बाद हादसे की शिकार हुए गाड़ियां हटाई जा सकीं जिसके बाद यातायात फिर शुरू हुआ।खोपोली पुलिस के मुताबिक हादसा तब हुआ जब अकरम खान नाम के टेंपो ड्राइवर ने मुर्गियों से लदे अपने अपने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और उनसे आगे जा रही बस को टक्कर मार दी। इसके बाद एक के बाद एक गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गई। हादसे में खान की जान चली गई। इसके अलावा एक कार में सवार दो लोगों की भी मौत हो गई। कार में सवार लोगों की पहचान रौनक मुर्गाने और इरशाद सिद्दीकी के रुप में हुई है। रौनक मुंबई के खार जबकि इरशाद बांद्रा इलाके का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।  
 

Created On :   18 Oct 2021 3:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story